{"_id":"698ede68f9fdc8117d0effbd","slug":"youth-gariaband-glory-to-chhattisgarh-message-of-rajim-kumbh-kalpa-2026-resonated-at-an-altitude-of-9000-feet-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरियाबंद के युवा ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान: 9000 फीट की ऊंचाई पर गूंजा राजिम कुंभ कल्प 2026 का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरियाबंद के युवा ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान: 9000 फीट की ऊंचाई पर गूंजा राजिम कुंभ कल्प 2026 का संदेश
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:49 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के ग्राम पोंड़ के युवा पर्वतारोही खेमराज साहू ने हिमाचल प्रदेश की बर्फीली पहाड़ियों में 9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 का प्रचार कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
गरियाबंद के युवा ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के ग्राम पोंड़ के युवा पर्वतारोही खेमराज साहू ने हिमाचल प्रदेश की बर्फीली पहाड़ियों में 9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 का प्रचार कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कुल्लू जिले की सोलंग वैली से पतालसू पीक ट्रैक के दौरान तिरंगा और छत्तीसगढ़ महतारी की छायाप्रति के साथ मेले का संदेश प्रदर्शित किया।
जानकारी के अनुसार पतालसू पीक की कुल ऊंचाई करीब 13,900 फीट है। 3 फरवरी 2026 को भारी बर्फबारी और खराब मौसम के चलते कुल्लू जिला प्रशासन ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ट्रैकिंग पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद 8 से 10 फीट तक जमी बर्फ के बीच खेमराज साहू और उनके साथियों ने एडवेंचर वैली के प्रशिक्षु माउंटेनियर के मार्गदर्शन में सोलंग वैली से शगाडुग के जंगलों के रास्ते ट्रैकिंग का प्रयास किया।
कठिन परिस्थितियों में सीने तक जमी बर्फ को हटाते हुए टीम लगभग 9000 फीट की ऊंचाई तक पहुंची, जहां तिरंगा लहराते हुए राजिम कुंभ कल्प 2026 का संदेश दिया गया। इस अभियान में छत्तीसगढ़ के नितेश अग्रवाल (राजनांदगांव) और ओड़िशा की प्रवासिनी सहित अन्य साथी भी शामिल रहे।
गौरतलब है कि खेमराज साहू इससे पहले वर्ष 2023 में उत्तराखंड के केदारकंठा (12,500 फीट) पर भी ट्रैकिंग कर जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनका नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
Trending Videos