{"_id":"698f179e88c3c15dfe0b6b08","slug":"bangladesh-polls-bnp-tarique-wins-reactions-over-2026-election-results-us-china-trump-jinping-european-country-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश के जनादेश को दुनिया ने कैसे देखा?: BNP की जीत पर ट्रंप, जिनपिंग क्या बोले? यूरोपीय देशों से भी बधाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश के जनादेश को दुनिया ने कैसे देखा?: BNP की जीत पर ट्रंप, जिनपिंग क्या बोले? यूरोपीय देशों से भी बधाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 13 Feb 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
सार
बांग्लादेश में अब नई सरकार सत्ता में काबिज होगी। बीते दिन 13वें राष्ट्रीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। करीब डेढ़ साल तक हिंसा और अनिश्चितता के साए में रहे बांग्लादेश को सफल चुनाव के लिए दुनियाभर के देशों से बधाईयां मिल रही हैं। पढे़ं किस नेता ने क्या कहा...
बांग्लादेश की संसद और तारिक रहमान
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
बांग्लादेश में सुचारू रूप से चुनाव कराने के लिए चीन ने शुक्रवार को बधाई देते हुए कहा कि वह ढाका के साथ रणनीतिक सहयोग साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर है। बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) शुक्रवार को देश में हुए ऐतिहासिक संसदीय चुनावों में शानदार जीत दर्ज की और दो दशकों के अंतराल के बाद सत्ता में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि चीन ने बांग्लादेश में सुचारू और स्थिर आम चुनाव होने और बीएनपी द्वारा पूर्ण बहुमत हासिल करने पर ध्यान दिया। एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि चीन बांग्लादेश के घरेलू राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने में उसका समर्थन करता है और चीन-बांग्लादेश रणनीतिक सहयोग साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश के साथ काम करने के लिए तत्पर है। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली निवर्तमान अंतरिम सरकार ने बीजिंग के साथ घनिष्ठ संबंध विकसित करने और अधिक चीनी निवेश प्राप्त करने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में स्पष्ट जनादेश: पीएम मोदी ने तारिक रहमान को जीत की बधाई दी, ढाका में दो दशकों बाद बनेगी नई सरकार
बांग्लादेश चुनाव पर अमेरिका की प्रतिक्रिया
ढाका स्थित अमेरिकी दूतावास ने भी बीएनपी और तारिक रहमान को ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी और कहा कि अमेरिका बांग्लादेश के साथ विकास और सुरक्षा के साझा लक्ष्यों पर काम करने को तैयार है।
पीएम मोदी ने भी तारिक रहमान को दी बधाई
पीएम मोदी ने तारिक रहमान से फोन पर बात कर उन्हें जीत की बधाई दी। इससे पहले एक्स पर बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और बांग्लादेश ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से जुड़े पड़ोसी हैं, और भारत शांति, प्रगति और विकास के लिए मिलकर काम करता रहेगा। बीएनपी की ओर से भी भारत को धन्यवाद दिया गया और कहा गया कि नई सरकार में दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे।
यह भी पढ़ें - Roy Medvedev Death: सोवियत युग के आलोचक रॉय मेदवेदेव का निधन, 100 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
बीएनपी ने शेख हसीना के भारत से प्रत्यर्पण की मांग तेज की
बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी), जिसने आम चुनावों में भारी जीत हासिल की, ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत से प्रत्यर्पित कराने के अपने दृढ़ रुख को दोहराया ताकि उन पर मुकदमा चलाया जा सके।
संबंधित वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन