सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world update 13 feb global news Khyber Pakhtunkhwa CM condemn alleged mistreatment of Imran Khan epstein files

World Updates: जेल में इमरान खान संग दुर्व्यवहार के आरोप; एपस्टीन मामले में नॉर्वे के पूर्व पीएम के घर पर छापा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Fri, 13 Feb 2026 04:00 AM IST
विज्ञापन
world update 13 feb global news Khyber Pakhtunkhwa CM condemn alleged mistreatment of Imran Khan epstein files
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की एक आंख की रोशनी खोने संबंधी खबर मिलने पर उनकी आंखों की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड बनाने का आदेश दिया।  शीर्ष कोर्ट ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक खान को अपने बच्चों से बात करने की अनुमति देने का भी आदेश दिया। भ्रष्टाचार केस में दोषी ठहराने के बाद इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल वह रावलपिंडी की अदियाला जेल में कैद हैं। वहीं, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने इमरान खान की चिकित्सा स्थिति के संबंध में सरकार की घोर लापरवाही और आपराधिक गैरजिम्मेदारी की निंदा की।
Trending Videos


खैबर पख्तूनख्वा सरकार की प्रांतीय कैबिनेट की बैठक को संबोधित करते हुए अफरीदी ने कहा कि आधिकारिक चिकित्सा रिपोर्ट खुद बता रही है कि 73 वर्षीय खान अपनी अधिकांश दृष्टि खो चुके हैं, उनकी दाहिनी आंख में केवल दस से पंद्रह प्रतिशत दृष्टि ही शेष है। हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि इस रिपोर्ट पर भरोसा नहीं किया जा सकता है, क्योंकि खान के निजी चिकित्सकों को अभी तक पूरी चिकित्सा जांच करने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एपस्टीन मामले में नॉर्वे के पूर्व पीएम के घर पर छापा
कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के साथ संबंधों की जांच के सिलसिले में नॉर्वे की पुलिस ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री थोरबजोर्न जगलैंड के घरों की तलाशी ली। नॉर्वे में आर्थिक अपराधों के मामले में जांच करने वाली राष्ट्रीय एजेंसी ओकोक्रिम ने जगलैंड के ओस्लो स्थित आवास और अन्य संपत्तियों पर यह छापे मारे। एक दिन पहले ही काउंसिल ऑफ यूरोप ने उनकी राजनयिक छूट हटाई थी। जगलैंड पर गंभीर भ्रष्टाचार के भी आरोप हैं। जगलैंड नॉर्वे के विदेश मंत्री और नोबेल शांति पुरस्कार समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके वकील एंडर्स ब्रोसवीत ने कहा कि यह जांच का एक सामान्य हिस्सा है। जगलैंड ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि इस मामले में स्थिति स्पष्ट हो। 

पाकिस्तान का चीन से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह लॉन्च
पाकिस्तान ने चीन के यांगजियांग सीशोर प्रक्षेपण केंद्र से अपने दूसरे स्वदेशी पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओ-2 का बृहस्पतिवार को प्रक्षेपण किया। यह उपग्रह देश की पृथ्वी अवलोकन व उच्च-रिजॉल्यूशन इमेजिंग क्षमताएं बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। यह उपग्रह राष्ट्रीय विकास योजना, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, पर्यावरण निगरानी और शहरी विस्तार में सहयोग देने के लिए डाटा प्रदान करेगा, जो रणनीतिक निर्णय लेने की क्षमता मजबूत करेगा। 

लोगों का सोशल मीडिया का क्लीनिकल आदी होना संभव नहीं : इंस्टाग्राम प्रमुख
मेटा व गूगल के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम-गूगल पर चल रहे एक ऐतिहासिक मुकदमे में इंस्टाग्राम प्रमुख एडम मोसेरी ने सोशल मीडिया से जुड़े एक मामले में गवाही दी। वह बोले, इस विचार से सहमत नहीं हुआ जा सकता कि लोग सोशल मीडिया मंचों के क्लीनिकल आदी हो सकते हैं। यह केस उन आरोपों पर आधारित है जिनमें वादियों ने सोशल मीडिया मंचों का उपयोग करने वाले बच्चों को हुई क्षति के लिए कंपनियों को जिम्मेदार ठहराने की मांग की है। मोसेरी ने कहा, क्लीनिकल आदी होने और समस्या पैदा करने वाले उपयोग के बीच अंतर करना जरूरी है। वह बोले, क्लीनिकल एडिक्शन ऐसी लत है जिसे मेडिकली एक मानसिक विकार कहा जाता है। मोसेरी ने कहा, मैं चिकित्सा विशेषज्ञ होने का दावा नहीं कर रहा, लेकिन उनके बहुत करीबी को गंभीर क्लीनिकल लत का अनुभव हुआ है, इसलिए अपने शब्दों को लेकर सावधानी रखता हूं। उन्होंने कहा, मैं और मेरे सहयोगी समस्या पैदा करने वाले शब्द का उपयोग उस स्थिति के लिए करते हैं, जब कोई इंस्टाग्राम पर उतना अधिक समय बिताता है, जितना वह खुद उचित नहीं मानता। वह बोले, हम अधिकतम सुरक्षा का प्रयास करते हैं, लेकिन न्यूनतम सेंसरशिप भी रखना चाहते हैं।

भारत संग व्यापार समझौता ऐतिहासिक कोयला निर्यात में होगी बढ़ोतरी : ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार समझौते को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अमेरिका इस देश तथा अन्य उन देशों को कोयले के निर्यात में वृद्धि करेगा जिनके साथ उसने व्यापार समझौते किए हैं। ट्रंप ने चैंपियन ऑफ कोल शीर्षक वाले एक कार्यक्रम में कहा, हम एक विशाल ऊर्जा निर्यातक बन रहे हैं। हमने जापान, कोरिया, भारत और अन्य के साथ ऐतिहासिक व्यापार समझौते किए हैं ताकि हमारे कोयला निर्यात को बढ़ाया जा सके। राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि अमेरिका अब केवल घरेलू जरूरतों तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए तेजी से कदम बढ़ा रहा है। पिछले सप्ताह भारत और अमेरिका ने घोषणा की थी कि वे व्यापार पर एक अंतरिम समझौते की रूपरेखा पर पहुंच गए हैं जिसके तहत नई दिल्ली अमेरिकी औद्योगिक वस्तुओं, खाद्य एवं कृषि उत्पादों पर शुल्क समाप्त करेगी या घटाएगी।

ट्रंप मानहानि मामले में कोर्ट ने खारिज की बीबीसी की याचिका
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मानहानि मामले में अमेरिकी की एक अदालत ने बीबीसी की याचिका खारिज कर दी है। बीबीसी ने 10 अरब डॉलर के मुकदमे में जांच प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की थी। यह मुकदमा बीबीसी की ओर से एक भाषण के संपादन को लेकर दायर किया गया है, जिसमें ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रंप ने समर्थकों को अमेरिकी कैपिटल भवन पर धावा बोलने का निर्देश दिया था। ट्रंप ने ब्रिटेन के सार्वजनिक स्वामित्व वाले प्रसारक पर 6 जनवरी, 2021 के भाषण के कुछ हिस्सों को जोड़कर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है। फ्लोरिडा के दक्षिणी जिले के लिए संयुक्त राज्य जिला अदालत के जज रॉय ऑल्टमैन ने बुधवार को कहा, बीबीसी का आवेदन समय से पूर्व प्राप्त हुआ है। इसमें उसने यह बताने की कोशिश भी नहीं की कि स्थगन न मिलने पर उसे क्या नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed