Live
Bangladesh Voting LIVE: गोपालगंज सदर में मतदान स्थल पर विस्फोट, तीन घायल; सुबह 11 बजे तक करीब 15 प्रतिशत मतदान
Bangladesh Election 2026 Voting Live Updates: बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए 299 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। यह चुनाव शेख हसीना के हटने के बाद पहला आम चुनाव है। मुख्य मुकाबला बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के बीच है। अवामी लीग चुनाव से बाहर है। करीब नौ लाख सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। बांग्लादेश चुनाव से जुड़े सभी अहम अपडेट पढ़ने के लिए पेज पर बने रहे।
लाइव अपडेट
गोपालगंज सदर मतदान स्थल पर विस्फोट होने से तीन लोग घायल
बांग्लादेश के गोपालगंज सदर उपजिला में चुनाव के दौरान मतदान स्थल पर विस्फोट होने से तीन लोग घायल हो गए। यह घटना रेश्मा इंटरनेशनल स्कूल पोलिंग स्टेशन पर हुई, जहां एक कॉकटेल-टाइप विस्फोटक नहर के पार से फेंका गया। पुलिस के सब-इंस्पेक्टर जाहिदुल इस्लाम ने बताया कि विस्फोट से पहले मतदान शांतिपूर्ण चल रहा था। विस्फोट में दो अंसार अर्धसैनिक जवान और 14 वर्षीय अमेना खानम घायल हो गए, जो किसी मतदाता के साथ थीं। विस्फोट से पोलिंग स्टेशन का मुख्य गेट क्षतिग्रस्त हो गया और वहां भीड़ में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटा लिए हैं।
सुबह 11 बजे तक बांग्लादेश में करीब 15 प्रतिशत मतदान
Akhon TV की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के चुनाव आयोग ने बताया कि 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में सुबह 11 बजे (BDT) तक देश भर के 32,000 पोलिंग सेंटर्स पर 14.96% वोट डाले गए।बांग्लादेश के चुनाव आयुक्त ने मतदान को लेकर कही ये बात
बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिरउद्दीन ने गुरुवार को ढाका में वोट डालने के बाद कहा, हम देश को पर्व के माहौल में चुनाव का तोहफा देना चाहते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि बांग्लादेश लोकतंत्र की रेल पर सवार हो गया है और जल्द ही अपनी मंजिल तक पहुंचेगा। उन्होंने दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय चुनाव पर्यवेक्षक भी मतदान की व्यवस्था से संतुष्ट हैं।बांग्लादेश की संसद में 50 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित
बांग्लादेश की संसद, जातीय संसद में 350 सीटें हैं, लेकिन सीधे चुनाव 300 सीटों के लिए ही होता है। बहुमत का आंकड़ा 150 है। इस बार शेरपुर-3 संसदीय सीट पर एक उम्मीदवार की मौत के चलते मतदान नहीं हो रहा है। ऐसे में गुरुवार को 299 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। 50 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं और इनके लिए सीधे चुनाव नहीं होता और ये सीटें पार्टियों में आनुपातिक आधार पर बांटी जाती हैं।ढाका में भिड़े जमात और बीएनपी समर्थक
ढाका में मीरपुर-10 संसदीय सीट पर बीएनपी और जमात समर्थकों के बीच भिड़ंत की खबर है। इसी सीट से जमात के मुखिया शफिकुर रहमान चुनाव लड़ रहे हैं।युवा मतदाताओं में चुनाव को लेकर उत्साह
बांग्लादेश के युवा मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और सुबह सुबह के मतदान में बड़ी संख्या युवा मतदाताओं की रही। साथ ही बांग्लादेश चुनाव में हिंसा की अभी तक कोई बड़ी घटना नहीं हुई है और चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही है।तारिक रहमान ने किया मतदान
बीएनपी चेयरमैन तारिक रहमान ने ढाका के गुलशन इलाके के गुलशन मॉडल स्कूल एंड कॉलेज सेंटर बूथ पर वोट डाला। तारिक रहमान ढाका-17 और बोगुरा-6 सीट से उम्मीदवार हैं और प्रधानमंत्री पद के प्रमुख दावेदार हैं।Bangladesh Elections | Tarique Rahman, Chairman of Bangladesh Nationalist Party-BNP and son of former Prime Minister of Bangladesh, Begum Khaleda Zia, cast his vote for the 13th Parliamentary elections, at a polling centre in Dhaka.
— ANI (@ANI) February 12, 2026
(Source: BNP Media Cell) pic.twitter.com/2bbk9XvNJZ
वोट डालकर भावुक हुई महिला मतदाता
बांग्लादेश चुनाव 2026 के दौरान ढाका के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद एक महिला मतदाता भावुक हो गईं। उन्होंने इसे अपने अधिकार और उम्मीद का पल बताया। मतदान केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। चुनाव आयोग ने देशभर में करीब दस लाख सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है, जो देश के चुनावी इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा व्यवस्था मानी जा रही है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।VIDEO | Bangladesh Elections 2026: A woman voter is overwhelmed after casting her vote at a polling booth in Dhaka.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 12, 2026
The Election Commission has made elaborate security arrangements, deploying nearly 1 million security personnel -- the largest-ever in the country's electoral… pic.twitter.com/rWii0EGv6x