Turkey: फाइट क्लब बनी तुर्किये की संसद; न्याय मंत्री की नियुक्ति पर सांसदों में चले लात-घूंसे, सामने आया Video
तुर्किये की संसद में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ और सत्ताधारी दल और विपक्षी सांसद आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चले। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। आइए जानते हैं कि हंगामे की वजह क्या रही और क्या पूरा मामला है।
विस्तार
Turkey’s Parliament Turns Into a Fight Club ! 🇹🇷
Opposition lawmakers attempted to block Istanbul’s Chief Prosecutor Akın Gürlek, appointed by President Recep Tayyip Erdoğan, from taking the oath in parliament.विज्ञापनविज्ञापन
Amid rising hostility, legislators were seen pushing each other… pic.twitter.com/RZgsZkAEZy— RostX (@RostX23) February 11, 2026
तुर्किये की संसद में क्यों हुआ हंगामा?
- एकिन गुरलेक एक विवादित व्यक्ति हैं और उन्हें राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन का करीबी माना जाता है।
- आरोप है कि गुरलेक ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ हाई प्रोफाइल ट्रायल्स की सुनवाई की है। हालांकि विपक्ष का मानना है कि गुरलेक के फैसले राजनीति से प्रभावित थे। लड़ाई झगड़े के बाद संसद की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।
- हालांकि सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होने के बाद एकिन गुरलेक ने विपक्षी विरोध के बावजूद न्याय मंत्री पद की शपथ ली।
- गौरतलब है कि गुरलेक ने ही इस्तांबुल के मेयर और राष्ट्रपति एर्दोगन के सबसे बड़े विरोधी इमामोग्लू के खिलाफ गुरलेक ने ही अभियोग दायर किया था।
- इमामोग्लू पर भ्रष्टाचार और संगठित अपराध से जुड़े 142 अपराधों का आरोप लगाया गया। इन आरोपों में इमामोग्लू को 2000 साल से अधिक की सजा हो सकती है।
- इमामोग्लू के समर्थकों का दावा है कि उन पर लगे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। हालांकि सरकार इन आरोपों को खारिज करती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.