{"_id":"698f127694ace1cb570b18fa","slug":"bangladesh-mandate-pm-modi-congratulates-tariq-rahman-bnp-victory-new-govt-will-be-in-dhaka-after-two-decades-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में स्पष्ट जनादेश: पीएम मोदी ने तारिक रहमान को जीत की बधाई दी, ढाका में दो दशकों बाद बनेगी नई सरकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश में स्पष्ट जनादेश: पीएम मोदी ने तारिक रहमान को जीत की बधाई दी, ढाका में दो दशकों बाद बनेगी नई सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली / ढाका
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 13 Feb 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार
बांग्लादेश में करीब डेढ़ साल की अनिश्चितता के बाद अब नई सरकार के सत्ता में आने का रास्ता साफ हो गया है। बीते दिन देश में 13वां राष्ट्रीय चुनाव हुआ, जिसमें दिवंगत पूर्व पीएम खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। पीएम मोदी ने भी मौजूदा बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान को जीत की बधाई दी है।
पीएम मोदी ने तारिक रहमान को जीत की बधाई दी
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) बांग्लादेश के आम चुनाव में भारी बहुमत हासिल की है। पार्टी ने 300 में से 212 सीटों पर जीत दर्ज की है। करीब दो दशक बाद बीएनपी की सत्ता में वापसी तय मानी जा रही है। यह चुनाव ऐसे समय में हुआ जब देश में लंबे समय तक राजनीतिक अस्थिरता, विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं थी।
हसीना सरकार के बाद पहली बड़ी परीक्षा
पिछले साल अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बाद 15 साल से सत्ता में रही शेख हसीना की सरकार गिर गई थी। उसके बाद अंतरिम सरकार बनी, जिसका नेतृत्व नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस कर रहे थे। अब चुनावी नतीजों के बाद बीएनपी नेता तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने की संभावना है।
यह भी पढ़ें - 4 साल की उम्र में जेल से PM की कुर्सी तक: जानिए 'डार्क प्रिंस' तारिक रहमान का राजनीतिक सफर और परिवार की कहानी
अन्य दलों का प्रदर्शन और आरोप
वहीं इस चुनाव में जमात-ए-इस्लामी गठबंधन ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा अन्य दलों को प्रदर्शन नाकाफी रहा, इसमें इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश पार्टी ने एक सीट और सात सीटों पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की है। आम चुनाव को लेकर जमात गठबंधन ने कुछ सीटों पर नतीजों में देरी और छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मतदान निष्पक्ष हुआ है। जबकि पूर्व सत्ताधारी दल अवामी लीग (शेख हसीना की पार्टी) को इस चुनाव में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी गई।
मतदान प्रतिशत और सुरक्षा व्यवस्था
बांग्लादेश के चुनाव आयोग के अनुसार इस बार के आम चुनाव में 59.44% मतदान हुआ। इसके लिए करीब 10 लाख सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया, जो देश के चुनावी इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा व्यवस्था मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें - क्या सुधरेंगे रिश्ते: तारिक रहमान को बांग्लादेश चुनाव में प्रचंड बहुमत, BNP की जीत भारत के नजरिए से कितनी खास?
भारत के साथ रिश्तों में नया दौर
वहीं पीएम मोदी ने तारिक रहमान से फोन पर बात कर उन्हें जीत की बधाई दी। इससे पहले एक्स पर बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और बांग्लादेश ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से जुड़े पड़ोसी हैं, और भारत शांति, प्रगति और विकास के लिए मिलकर काम करता रहेगा। बीएनपी की ओर से भी भारत को धन्यवाद दिया गया और कहा गया कि नई सरकार में दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे।
संबंधित वीडियो
Trending Videos