{"_id":"68232f0d4dd21b179f09414a","slug":"youth-staged-a-sit-in-outside-the-sp-office-after-his-assault-complaint-was-not-registered-in-dhamtari-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमतरी: युवक ने मारपीट की शिकायत न दर्ज होने पर एसपी कार्यालय के बाहर किया धरना, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी: युवक ने मारपीट की शिकायत न दर्ज होने पर एसपी कार्यालय के बाहर किया धरना, पुलिस ने हिरासत में लिया
Tue, 13 May 2025 05:23 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 13 May 2025 05:23 PM IST
सार
धमतरी में नीलकमल साहू ने अर्जुनी थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज न होने पर एसपी कार्यालय के सामने धरना दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले में ग्राम परसतराई निवासी नीलकमल साहू ने 11 मई को अपने सगे भाई, भाभी और भतीजे द्वारा कथित तौर पर मारपीट किए जाने की शिकायत दर्ज कराने के लिए अर्जुनी थाने का रुख किया। युवक का आरोप है कि थाना प्रभारी ने उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया। इसके विरोध में नीलकमल मंगलवार को धमतरी एसपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गया।
विज्ञापन
धरने की सूचना मिलते ही पुलिस ने नीलकमल को बलपूर्वक हिरासत में लेकर थाने ले गई। युवक ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट हुई, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उसने कहा, 'मैं न्याय के लिए शिकायत लेकर थाने गया, लेकिन मेरी बात नहीं सुनी गई।' वहीं, धमतरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने बताया कि नीलकमल के खिलाफ पहले से ही अर्जुनी थाने में लड़ाई-झगड़े के दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
एएसपी ने कहा, 'युवक ने बिना पूर्व सूचना के एसपी कार्यालय के सामने धरना दिया, जो नियमों के खिलाफ है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उसे जेल भेजा जा सकता है।' पुलिस ने नीलकमल के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, यह भी स्पष्ट किया है कि धरने के कारण सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने के आरोप में युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन