फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   2 din se bhukhe bachchon ke liye khana lene tahsil pahunchi mahilaon ko police ne bhagaya

दो दिन से भूखे बच्चों के लिए खाना लेने तहसील पहुंची महिला को पुलिस ने भगाया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
2 din se bhukhe bachchon ke liye khana lene tahsil pahunchi mahilaon ko police ne bhagaya
दादरी। एस्कोर्ट कालोनी निवासी तीन परिवार मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। काम न मिलने से तीनों परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। उनके पास राशन कार्ड भी नहीं है, जिससे उनको सस्ते गल्ले से राशन भी नहीं मिल पा रहा। तीनों परिवारों के सामने अब रोटी की दिक्कत आने लगी तो तीनों महिलाएं एक साथ दादरी तहसील पहुंची। वहां पर राशन बांटे जाने की जानकारी मिली थी। एक घंटे इंतजार करने के बाद भी उनको राशन नहीं मिला। तीनों महिलाएं गेट पर मौजूद सिपाही से राशन दिलाने की गुहार लगाती रहीं। सिपाही ने तीनों महिलाओं को गेट से ही लौटा दिया। राशन लेने गई कंतो देवी का कहना है कि उसका पति मजदूरी करता है। लॉकडाउन में मजदूरी मिलनी बंद हो गई। परिवार का पालन पोषण नहीं हो पा रहा। दो दिनों से बच्चों को भर पेट भोजन नहीं मिल पा रहा। बच्चे घर में भूखे हैं। तीनों महिलाएं करीब एक घंटे तक तहसील गेट पर बैठी रहीं। गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने उन्हें भगा दिया। एक अन्य महिला शशी बाला का कहना है कि घर में खाने के लिए राशन नहीं है। एक माह तो कर्ज लेकर राशन का जुगाड़ कर लिया। अब घर में राशन नहीं होने पर बहुत परेशानी हो रही है। पुलिस के डंडे की डर से पति घर से बाहर नहीं निकल रहे। तहसील में राशन मिलने की सूचना उनको किसी ने दी थी, लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला। इसी तरह सोमवती भी तहसील से राशन मिलने की उम्मीद लेकर गईं थी, लेकिन खाली हाथ वापस लौट आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed