फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sugar prices rise in UP

चाय की चुस्की हुई मंहगी: टूटा 80 साल का रिकॉर्ड, यूपी की 19 मिलों ने बढ़ाए दाम, 61 रुपये किलो पहुंची चीनी

Thu, 20 Aug 2026 11:12 AM IST
Chaman Kumar Sharma आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़
आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 20 Aug 2026 11:12 AM IST
सार

कुछ व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में चीनी की कीमत 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है। रोजाना बढ़ रहे दाम से बाजारों में दुकानदार-ग्राहकों के बीच बहस भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Sugar prices rise in UP
चीनी - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश की 19 मिलें लगातार दाम बढ़ाती जा रही हैं, जिससे चीनी के दाम आठ दशक के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए हैं। डेढ़ माह के भीतर 17 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है और पिछले एक पखवाड़े से रोजाना एक से दो रुपये दाम बढ़ रहा है। बुधवार को अलीगढ़ में चीनी 61 रुपये प्रति किलोग्राम में बिक रही थी।

विज्ञापन


कुछ व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में चीनी की कीमत 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है। रोजाना बढ़ रहे दाम से बाजारों में दुकानदार-ग्राहकों के बीच बहस भी शुरू हो गई है। चीनी की इस महंगाई की वजह गन्ना से अधिकाधिक मात्रा में एथनॉल के निर्माण को बताया जा रहा है। थोक व्यापारियों के अनुसार चीनी के भाव को नियंत्रित करने और घरेलू आपूर्ति बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार अक्तूबर से एथनॉल उत्पादन में गन्ना के इस्तेमाल को सीमित करने पर विचार कर रही है, जिससे आपूर्ति बढ़ेगी और भाव नियंत्रित होंगे।
विज्ञापन


इनका कहना है...

जुलाई में छह रुपये किलो तक भाव बढ़े थे, तब से कम नहीं हुए हैं। डेढ़ माह में 17 रुपये किलो तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। चीनी मिलों में एथनॉल उत्पादन बढ़ाए जाने चीनी उत्पादन कम हुआ है और भाव बढ़े हैं। -विशाल भगत, थोक व्यापारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी की कीमत रोजाना बढ़ने से अब ग्राहक बहस कर रहे हैं। उन्हें समझाना मुश्किल हो रहा है। सावन और त्योहारी सीजन में चीनी की मांग बढ़ने का भी असर है।-मनोज कुमार, फुटकर व्यापारी।
चीनी की कीमतें अपने रिकाॅर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। महंगाई से परेशान आम आदमी के लिए यह एक और बड़ा झटका है। अब घर पर भी कुछ मीठा बनाना मुश्किल हो रहा है। -सुभाष राजा, फुटकर व्यापारी।

थोक बाजार में ऐसे बढ़ रहा भाव
  • एक जुलाई : 44 रुपये किलो
  • एक अगस्त : 50 रुपये किलो
  • 19 अगस्त : 61 रुपये किलो
  • डेढ़ माह में : 17 रुपये किलो बढ़े
  • जिले में खपत : 1250 क्विंटल प्रतिदिन

प्रदेश की चीनी मिलों में भाव (रुपये / क्विंटल)
एक अगस्त             19 अगस्त
अनूपशहर : 4680             5620
बदायूं : 4680             5570
बागपत : 4680             5700
बिलरायन : 4635             5610
बीसलपुर : 4635             5600
रुद्रबिलासपुर : 4680 5620
गजरौला : 4680             5650
घोसी : 4635             5700
कायमगंज : 4635            5650
नानौता : 4680             5650
नानपारा : 4635             5690
पुवायां : 4635             5750
पूरनपुर : 4635             5750
रमाला : 4680             5650
सम्पूर्णनगर : 4635 5600
सरसावा : 4680 5700
सतियाओ : 4635 5640
सुल्तानपुर : 4635 5700
तिलहर : 4635 5600
नोट : इस भाव में 350 रुपये प्रति क्विंटल और जोड़े जाते हैं जिसमें भाड़ा और पांच फीसदी जीएसटी भी शामिल है। इस तरह से भाव लगभग 6000 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed