Aligarh: डिलीवरी बॉय की जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, युवक बुरी तरह से झुलसा, लगाए सर्जिकल स्टेपल्स
सचिन ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में डिलीवरी बॉय है। वह रोज की तरह डिलीवरी के काम से फील्ड में निकला था। जेब में रखा मोटोरोला कंपनी का स्मार्टफोन अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका होते ही सचिन चीखते हुए सड़क पर गिर पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के रामघाट रोड पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फील्ड में डिलीवरी का काम कर रहे युवक का स्मार्टफोन अचानक धमाके के साथ फट गया। इसमें युवक बुरी तरह झुलस गया।
गांव फजलपुर निवासी संतोष ने बताया कि उनका भाई सचिन पुत्र रमेश चंद्र ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में डिलीवरी बॉय है। शनिवार दोपहर वह रोज की तरह डिलीवरी के काम से फील्ड में निकला था। कस्बे में रामघाट रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने पहुंचते ही जेब में रखा मोटोरोला कंपनी का स्मार्टफोन अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका होते ही सचिन चीखते हुए सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
परिजन उसे तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार सचिन के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म हैं और शरीर का काफी हिस्सा झुलस गया है। उन्होंने बताया कि मोबाइल में ब्लास्ट किस वजह से हुआ, इसकी जांच कराई जाएगी।
15 अगस्त को मोबाइल फटने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक को जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। उपचार मिलने के बाद वहां अब छुट्टी मिल गई है। अब उसकी हालत में सुधार है। - डॉ. अवनेंद्र यादव, सीएचसी अधीक्षक, अतरौली।
सिर से अधिक रक्त बहने पर लगाए सर्जिकल स्टेपल्स
संतोष ने बताया कि सचिन के सिर में घाव होने के कारण काफी रक्त बह रहा था। इस वजह से तत्काल सर्जिकल स्टेपल्स लगाए गए। चिकित्सकों के अनुसार स्टील की इन पिनों को मेडिकल भाषा में सर्जिकल स्टेपल्स कहा जाता है। इन्हें पारंपरिक धागे और सुई वाले टांकों की जगह घाव या चीरे के किनारों को मजबूती से जोड़कर बंद करने के लिए लगाया जाता है।