{"_id":"6a0ea74f30082c0cfb0f5f6e","slug":"a-brother-killed-his-brother-by-hitting-him-with-an-iron-pickaxe-over-a-land-dispute-bastar-news-c-1-1-noi1494-4306118-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंतेवाड़ा में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष: भाई ने गैंती मारकर कर दी भाई की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंतेवाड़ा में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष: भाई ने गैंती मारकर कर दी भाई की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:19 PM IST
विज्ञापन
सार
दंतेवाड़ा के टेकनार कोटिपारा में जमीन विवाद में एक भाई ने गैंती मारकर दूसरे भाई की हत्या कर दी। नामकरण कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दंतेवाड़ा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकनार कोटिपारा में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने गुस्से में आकर गैंती मारकर दूसरे भाई की हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि 19 मई की शाम करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम टेकनार कोटिपारा में एक भाई ने अपने भाई की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। प्रार्थी सुरेश भास्कर, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम टेकनार कोटिपारा ने बताया कि 19 मई को ग्राम टेकनार कोटिपारा में सुदराम के यहां उसकी पुत्री का नामकरण कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक रामलाल और आरोपी रामू, दोनों भाइयों के बीच पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद हुआ। दोपहर करीब 12 बजे मृतक रामलाल खाना खाकर घर के आंगन में सो रहा था। करीब दो बजे प्रार्थी की पत्नी मोती भास्कर ने बताया कि रामू जीजा ने रामलाल जीजा पर गैंती से हमला कर हत्या कर दी।
Trending Videos
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त लोहे की गैंती जब्त की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल दंतेवाड़ा भेज दिया गया।