{"_id":"6ae211ea0428d177a10da9e3","slug":"a-professor-sent-an-obscene-video-to-a-female-student-via-telegram-telling-her-to-comply-with-his-demands-or-else-he-would-give-her-low-marks-in-her-practical-exam-bastar-news-c-1-1-noi1494-4883039-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर की शर्मनाक करतूत: छात्रा को भेजा अश्लील वीडियो, कहा- बात मानो नहीं तो प्रैक्टिकल में दूंगा कम नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेसर की शर्मनाक करतूत: छात्रा को भेजा अश्लील वीडियो, कहा- बात मानो नहीं तो प्रैक्टिकल में दूंगा कम नंबर
Wed, 28 Oct 2026 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 09:34 PM IST
सार
एक छात्रा ने प्रोफेसर पर टेलीग्राम के जरिए अश्लील वीडियो भेजने और प्रैक्टिकल परीक्षा में कम अंक देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी प्रोफेसर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक छात्रा को टेलीग्राम के जरिए अश्लील वीडियो भेजने और प्रैक्टिकल परीक्षा में कम अंक देने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पीयूष कांत नेताम के रूप में हुई है, जो प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर को छात्रा ने सिटी कोतवाली कांकेर में शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रा ने आरोप लगाया कि 25 सितंबर को आरोपी ने उसे टेलीग्राम के माध्यम से एक अश्लील वीडियो भेजा था। छात्रा के मुताबिक, आरोपी पहले भी उससे अश्लील बातें करता था। शुरुआत में उसने प्रोफेसर होने के कारण उसकी बातों को नजरअंदाज किया, लेकिन वीडियो भेजने और प्रैक्टिकल परीक्षा में कम अंक देने की धमकी से वह मानसिक रूप से परेशान हो गई।
छात्रा ने डर के कारण शुरुआत में इस मामले की जानकारी परिजनों को नहीं दी। बाद में परेशान होकर उसने परिजनों को पूरी बात बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
कृषि महाविद्यालय परिसर से पकड़ा गया आरोपी
छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(2), 75(3) और 351(2) के साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कृषि महाविद्यालय कांकेर परिसर में छिपा हुआ है। इसके बाद सहायक उपनिरीक्षक भुनेश्वरी भगत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आरोपी को 28 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।