सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Action Taken Against Illegal Sand Mining in Bakawand Poclain Machine Seized from Bhaskali River in Jagdalpur

जगदलपुर: बकावंड में रेत के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, भस्कली नदी से पोकलेन मशीन जब्त

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार

जगदलपुर जिले में खनिज संपदा के अवैध दोहन को रोकने के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर लगातार कार्रवाई जारी है, इसी कड़ी में शनिवार को तहसील बकावंड के ग्राम तारापुर में खनिज विभाग द्वारा एक बड़ी कार्यवाही की गई।

Action Taken Against Illegal Sand Mining in Bakawand Poclain Machine Seized from Bhaskali River in Jagdalpur
जब्त पोकलेन मशीन के साथ खनिज विभाग की टीम
विज्ञापन

विस्तार

जगदलपुर जिले में खनिज संपदा के अवैध दोहन को रोकने के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर लगातार कार्रवाई जारी है, इसी कड़ी में शनिवार को तहसील बकावंड के ग्राम तारापुर में खनिज विभाग द्वारा एक बड़ी कार्यवाही की गई। खनि अधिकारी शिखर चेरपा के निर्देश में खनिज दल ने छत्तीसगढ़ और ओड़िशा राज्य की अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित भस्कली नदी पर बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा था, जिसपर एक पोकलेन मशीन को जब्त किया है।

Trending Videos


खनिज विभाग के जाँच के दौरान मौके पर रेत निकालते हुए एक पोकलेन मशीन पाई गई, जिसे विभाग ने तत्काल प्रभाव से सील कर सुपुर्दगी में ले लिया है, साथ ही इस मामले में नियम अनुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जा रही है, इस कार्यवाही में जिला खनिज जाँच दल से सहायक खनि अधिकारी जागृत गायकवाड़, खनि सिपाही डिकेश्वर खरे सहित महादेव सेठिया, देवी राम और सहदेव सक्रिय रूप से मौजूद रहे, विभागीय जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में भी इस प्रकार की औचक जाँच और निरंतर निगरानी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed