फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   CM Kejriwal warns people, folliw rules, otherwise govt seal your area

भीड़ जुटने पर इलाके को कर दिया जाएगा सील : केजरीवाल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
CM Kejriwal warns people, folliw rules, otherwise govt seal your area
नई दिल्ली। लॉकडाउन तीन में पहले दिन दिल्ली की शराब की दुकानों पर मची भगदड़ पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नाराजगी जाहिर की है। साथ ही सख्त चेतावनी दी है कि अगर आगे से इस तरह की समस्या खड़ी होती है तो उस इलाके व दुकान को सील कर दिया जाएगा। केजरीवाल ने अपील की है कि कोरोना वायरस का हराने के लिए लोगों को मॉस्क लगाने व सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने के साथ नियमित समय में हाथ धोना होगा। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि केंद्र सरकार की गाइड लाइन के हिसाब से दिल्ली सरकार ने छूटें दी हुई हैं। लेकिन आज सुबह कुछ दुकानों में सामाजिक दूरी के नियम को टूटते देखकर बेहद दुख हुआ। उन्होंने सवाल किया कि इस तरह का खतरा उठाने की क्या जरूरत है। ऐसा नही हैं कि दुकानें बंद हो जाएंगी। अब वह खुली रहेंगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन लोगों ने ऐसा किया है, उनने ठीक नहीं किया। अगर कहीं किसी को कोरोना हुआ होगा तो बहुत से लोग, उनके परिवार के लोगों पर संक्रमण का खतरा पैदा हो जाएगा। सरकार ने रियायतें इसलिए दी हैं कि लोगों की जिंदगी पटरी पर लौटे। सबको जिम्मेदारी से काम करना है। केजरीवाल ने चेतावनी दी कि अगर अब पता चला कि किसी इलाके में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है तो न चाहते हुए भी सरकार उस इलाके को सील कर देगी। इसके बाद जो भी रियायतें दी गई हैँ, वह वापस ले ली जाएंगी। अगर किसी दुकान के सामने भीड़ जुटी तो दुकान सील करनी पड़ेगी। दुकानदार को अपनी दुकान के सामने सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करवाना होगा। ---- दिल्लीवालों से अपील, डेंगू की तरह कोरोना को भी हराना है अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले साल जिस तरह से दिल्लीवालों ने डेंगू को हराया था, उसी तरह इस बार कोरोना का हराना है। दिल्ली ने बड़े-बड़े काम किये हैं। सरकार डेंगू को अकेले नहीं हरा सकती थी, दिल्ली के लोगों ने बढ़-चढ़कर उसमें हिस्सा लिया था। इसी तहर कोरोना का भी हराने के लिए दिल्लीवालों को आगे आना पड़ेगा। कोरोनो को हराने पर ही दिल्ली में दूसरी गतिविधियां शुरू हो पाएंगी। केजरीवाल ने अपील की कि सभी लोगों को तीन बातों का सख्ती से पालन करना है। कहीं भी निकलें तो मॉस्क पहन कर ही जाएं। सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें और नियमित तौर पर हाथों को धोते रहें। कोरोना को हराना 90 फीसदी लोगों के हाथ में है। -- संतोष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed