सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   300 liters of diesel stolen from five buses parked at the new Khairagarh bus stand inKhairagarh-Chhuikhadan-Ga

खैरागढ़ छुईखदान गंड़ई: खैरागढ़ नया बस स्टैंड में खड़ी पांच बसों से 300 लीटर डीजल चोरी, जांच में जुटी पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, खैरागढ़ छुईखदान गंड़ई Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
सार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच खैरागढ़ में डीजल चोरी का बड़ा मामला सामने आया हैं,नया बस स्टैंड में खड़ी पांच यात्री बसों से अज्ञात चोर करीब 300 लीटर डीजल चोरी कर ले गए।

300 liters of diesel stolen from five buses parked at the new Khairagarh bus stand inKhairagarh-Chhuikhadan-Ga
. - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच खैरागढ़ में डीजल चोरी का बड़ा मामला सामने आया हैं,नया बस स्टैंड में खड़ी पांच यात्री बसों से अज्ञात चोर करीब 300 लीटर डीजल चोरी कर ले गए,पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है,जिसके आधार पर पूरे मामले की पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।



नवगठित जिला खैरागढ़ छुईखदान गंड़ई के खैरागढ़ के नया बस स्टैंड में शनिवार देर रात चोरों ने पांच यात्री बसों को निशाना बनाया,आरोपियों ने बसों के डीजल टैंकों के ताले तोड़कर करीब 300 लीटर डीजल चोरी कर लिया,बस संचालकों के मुताबिक चोरी हुए डीजल की कीमत लगभग 30 हजार रुपये हैं,घटना की जानकारी मिलते ही बस ऑपरेटरों में नाराजगी फैल गई,बस स्टैंड परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में सफेद रंग की एक स्कॉर्पियो देर रात करीब दो बजे प्रवेश करती दिखाई दे रही हैं,फुटेज में कुछ युवक वाहन से उतरकर बसों के टैंकों से गेलनों में डीजल भरते नजर आ रहे हैं,
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आधे घंटे तक आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया और इसके बाद छुईखदान की दिशा में फरार हो गए,घटना के बाद बस संचालकों ने बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं,उनका कहना है कि रात के समय न तो पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहती है और न ही नियमित पुलिस गश्त होती है,जिसके चलते असामाजिक तत्व बेखौफ होकर चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं,फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हैं,बस संचालकों को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुए डीजल और नुकसान की भरपाई कराई जाएगी।

विज्ञापन

.

.- फोटो : credit

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed