{"_id":"6a30f893460291e8860612e6","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4400055-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाला गिरफ्तार, बोरियां गिराते CCTV में दिखा; 50 किलो चावल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाला गिरफ्तार, बोरियां गिराते CCTV में दिखा; 50 किलो चावल बरामद
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 01:43 PM IST
Link Copied
सक्ती थाना क्षेत्र में चलते ट्रक से चावल की बोरियां चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई। उसके कब्जे से 50 किलोग्राम चोरी का चावल बरामद हुआ है।
वार्ड 14 सक्ती निवासी संकेत गोयल ने थाना सक्ती में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 9 जून 2026 को उनके ट्रक क्रमांक सीजी 15 केएल 9002 में चावल लोड किया गया था। यह चावल सरवानी स्थित मारुति एग्रोवेट राइस मिल से शासकीय गोदाम टेमर भेजा गया था।
गोदाम में माल उतारते समय 50-50 किलोग्राम की तीन बोरी चावल कम पाई गई। प्रार्थी ने सरवानी से टेमर मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। 14 जून को टेमर स्थित एक फर्नीचर दुकान के कैमरे में चोरी की घटना कैद हुई। फुटेज में एक युवक चलते ट्रक पर चढ़कर चावल की बोरियां नीचे गिराते दिखा। दो अन्य युवक मोटरसाइकिल पर उसके साथ मौजूद थे। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई।
पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के निर्देशन में टीम गठित हुई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। ट्रक पर चढ़कर चावल की बोरियां गिराने वाले युवक की पहचान नितिन कुमार पटेल (21) के रूप में हुई। वह ग्राम नंदेली, थाना सक्ती का निवासी है।
पुलिस ने नितिन कुमार पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चोरी की गई तीन बोरियों के बंटवारे में उसे 50 किलोग्राम चावल मिला था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उक्त चावल बरामद कर जब्त कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना में शामिल अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।