{"_id":"6a0f22babf39d9648e09f6a5","slug":"he-came-to-indravati-river-on-a-motorcycle-from-kondagaon-and-jumped-to-his-death-bastar-news-c-1-1-noi1494-4308408-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: इंद्रावती पुल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, शव बरामद; बाइक से परिवार को दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: इंद्रावती पुल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, शव बरामद; बाइक से परिवार को दी सूचना
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
सार
घोटिया थाना क्षेत्र के नारायणपाल मंदिर के आगे इंद्रावती पुल से 24 वर्षीय युवराज मानिकपुरी ने रात में कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बाइक देखकर सूचना दी, पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के बाद सौंपा, मामले की जांच जारी।
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
घोटिया थाना क्षेत्र के नारायणपाल मंदिर के आगे इंद्रावती पुल में एक युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी आज सुबह पुलिस को मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर युवक की पहचान कोंडागांव जिले के अनंतपुर निवासी युवराज मानिकपुरी (24 वर्ष) के रूप में हुई। युवराज बीती रात परिजनों को बिना बताए मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवराज कोंडागांव से चित्रकोट होते हुए नारायणपाल मंदिर के आगे इंद्रावती नदी पहुंचा। गांव के एक रिश्तेदार ने उसकी बाइक पहचान ली। उसने परिजनों को फोन पर सूचना दी कि मोटरसाइकिल दिख रही है, लेकिन युवराज नहीं। गुरुवार की सुबह परिजन इंद्रावती नदी पहुंचे। उन्होंने नदी में युवराज का शव देखा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
Trending Videos
घोटिया थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवराज मानिकपुरी बीती रात परिजनों को बिना बताए निकला था। वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर इंद्रावती नदी पहुंचा था। गांव के रिश्तेदार ने उसकी बाइक देखकर परिजनों को सूचित किया।
परिजनों के पहुंचने पर नदी में युवराज का शव मिला। पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर युवक ने आत्महत्या क्यों की।