सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Husband attacks wife with an axe over suspicion of an illicit affair also attacks uncle-in-law who tried to in

कांकेर: अवैध संबंध के शक में पत्नी पर पति ने चलाई कुल्हाड़ी, बचाने आये चाचा ससुर पर भी हमला, आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर जिले के अंतागढ़ सिकसोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम कस्तूरा में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आये चाचा ससुर को भी टांगी से मारकर घायल कर दिया। 
 

Husband attacks wife with an axe over suspicion of an illicit affair also attacks uncle-in-law who tried to in
पुलिस हिरासत में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर जिले के अंतागढ़ सिकसोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम कस्तूरा में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आये चाचा ससुर को भी टांगी से मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



मामले की जानकारी देते हुएसिकसोड़ थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सूरज लाल पोटाई 45 वर्ष शराब के नशे में पत्नी से विवाद करता था। 17 जून की रात करीब 12:15 बजे आरोपी ने पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध होने की बात कहते हुए विवाद करने लगा। इस दौरान दोनों के बीच मे विवाद काफी बढ़ गया। गुस्से में आकर युवक के घर के अंदर रखे कुल्हाड़ी से पत्नी के ऊपर हमला कर दिया। घायल युवती को देख उसे बचाने के लिए आये चाचा ससुर की बात को भी आरोपी ने नही समझा और उसके ऊपर भी हमला किया था। इस हमले में दोनों घायल हो गए। वही आरोपी घटना के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने घायलों को पास के अस्पताल भिजवाते हुए पुलिस को मामले की सूचना दी गई। घटना की जानकारी लगते ही थाना सिकसोड़ में मामला दर्ज कर आरोपी को खोजने में जुट गई। जहां पुलिस ने जल्द ही आरोपी को खोजकर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed