सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   International Labour Day CM Rekha Gupta distributed safety and education kits

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस: सीएम रेखा गुप्ता ने बांटी सुरक्षा व शिक्षा किट; 35,000 श्रमिकों को मिलेगा यह लाभ

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Fri, 01 May 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को सम्मानित किया। 1,000 निर्माण श्रमिकों को सुरक्षा किट और 100 बच्चों को शिक्षा किट दी गई। 35,000 श्रमिकों के लिए विशेष पहल भी शुरू हुई।

International Labour Day CM Rekha Gupta distributed safety and education kits
सीएम रेखा गुप्ता ने श्रमिकों को बांटी सुरक्षा किट - फोटो : X @gupta_rekha
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को बधाई दी और दिल्ली के कर्मयोगियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 1,000 निर्माण श्रमिकों को सुरक्षा किट तथा 100 श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा किट प्रदान की। 35,000 श्रमिकों को प्रशिक्षित करने की कौशल विकास पहल भी शुरू हुई। सरकार ने निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण और नवीनीकरण शुल्क माफ किया है। 

Trending Videos


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'राष्ट्र निर्माण में अपनी अमूल्य भूमिका निभाने वाले सभी श्रमिक भाइयों-बहनों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। शुक्रवार को श्रमिक सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर कर्मयोगी साथियों को नमन करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में 1000 निर्माण श्रमिकों को सुरक्षा किट और श्रमिक परिवारों के 100 बच्चों को शिक्षा किट प्रदान की गई, साथ ही हर वर्ष 35,000 श्रमिकों को प्रशिक्षित करने वाले बड़े स्तर के कौशल विकास अभियान का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने श्रमयोगियों के सम्मान को शासन की सोच और नीति के केंद्र में स्थापित किया है। उनके मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत’ का संकल्प श्रमिक सशक्तिकरण से ही आगे बढ़ता है, जहां हर श्रमिक सुरक्षित, सम्मानित और अवसरों से जुड़ा हो।'

निर्माण श्रमिकों के लिए पंजीकरण और नवीनीकरण शुल्क किया माफ
सीएम ने कहा, हमारी सरकार द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए पंजीकरण और नवीनीकरण शुल्क को पूर्णतः माफ किया जा रहा है। “सामूहिक विवाह योजना” के माध्यम से श्रमिक परिवारों को सम्मानपूर्ण सहयोग मिलेगा। साथ ही, आधुनिक लेबर चौक और “श्रमिक सेवा केंद्र” स्थापित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से आवश्यक सेवाएं सीधे श्रमिकों तक पहुंचेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed