सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Delhi Batter Scores 49 Runs in Last 5 Innings Check Performance Analysis Record and Stats

IPL 2026: पहली दो पारियों में बनाए 160 रन, बाद की पांच पारियों में 49 रन; दिल्ली का यह बल्लेबाज कर रहा संघर्ष

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Fri, 01 May 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली के बल्लेबाज समीर रिजवी ने आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की थी। लेकिन इसके बाद वह अपनी लय खो बैठे। दिल्ली को अगर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है को रिजवी को भी जल्द से जल्द फॉर्म में लौटना होगा।

IPL 2026: Delhi Batter Scores 49 Runs in Last 5 Innings Check Performance Analysis Record and Stats
समीर रिजवी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत धमाकेदार रही थी। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) और दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था। दिल्ली को इन दोनों मैचों में मिली जीत का हीरो एक युवा और अनकैप्ड खिलाड़ी रहा था। इस खिलाड़ी का बल्ला बाद के छह मैचों की पांच पारियों में नहीं चला है। दिल्ली को पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 
Trending Videos

शुरुआती मैचों में दिल्ली की जीत के हीरो रहे थे रिजवी
दिल्ली कैपिटल्स को सीजन के शुरुआती दो मैचों में मिली जीत के हीरो दाएं हाथ के 22 साल के विस्फोटक बल्लेबाज समीर रिजवी रहे थे। समीर ने दोनों ही मैचों में मुश्किल परिस्थिति से निकालते हुए टीम को जीत दिलाई थी। एलएसजी के खिलाफ 26 रन पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी दिल्ली को रिजवी ने 47 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाकर जीत दिलाई थी। इसके बाद मुंबई के खिलाफ 51 गेंदों पर 90 रन बनाकर समीर ने दिल्ली को जीत दिलाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार दो मैचों में रिजवी के बल्ले से आई इन मैच-विजयी पारियों ने न सिर्फ दिल्ली को जीत दिलाई थी, बल्कि टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ाया था। रिजवी को टीम का संकटमोचक माना जाने लगा था। लेकिन, उन दो मैचों के बाद रिजवी लगातार पांच पारियों में फ्लॉप रहे हैं। इसका खामियाजा दिल्ली को छह मैचों में पांच में हार के रूप में उठाना पड़ा है। शुरुआती दो पारियों में 160 रन बनाने वाले रिजवी बाद की पांच पारियों में महज 49 रन बना सके हैं। रिजवी की असफलता से दिल्ली का मध्यक्रम कमजोर हुआ है।

रिजवी का फॉर्म में आना जरूरी
टूर्नामेंट अब धीरे-धीरे निर्णायक मोड़ पर जा रहा है। दिल्ली आठ मैचों में तीन जीत के साथ छह अंक लेकर सातवें स्थान पर है। अगर दिल्ली को अगले छह मैचों में कम से पांच मैच जीतना है और प्लेऑफ की संभावना तलाशनी है, तो रिजवी का रन बनाना अहम होगा। देखना होगा कि रिजवी का बल्ला शुक्रवार को राजस्थान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में चलता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed