{"_id":"69f42641d6912818cb032931","slug":"rr-vs-dc-ipl-2026-43rd-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2026-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RR vs DC Playing 11: राजस्थान के खिलाफ मैच में उतर सकते हैं मिचेल स्टार्क, दिल्ली कैपिटल्स की नजरें वापसी पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs DC Playing 11: राजस्थान के खिलाफ मैच में उतर सकते हैं मिचेल स्टार्क, दिल्ली कैपिटल्स की नजरें वापसी पर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Fri, 01 May 2026 09:34 AM IST
विज्ञापन
सार
RR vs DC Playing 11 Today Prediction: दिल्ली कैपिटल्स के लिए मौजूदा सीजन अच्छा नहीं चल रहा है और टीम अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वापसी के इरादे से उतरेगी। दिल्ली के लिए राहत की बात यह है कि इस मैच में मिचेल स्टार्क उपलब्ध रह सकते हैं।
केएल राहुल-मिचेल स्टार्क
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स के पास पिछले कुछ मैच के निराशाजनक नतीजों पर विचार के लिए अधिक समय नहीं है। टीम को शुक्रवार को आईपीएल मैच में आत्मविश्वास से भरी राजस्थान रॉयल्स का सामना करना है। अक्षर पटेल की अगुआई वाली दिल्ली की टीम के लिए यह सत्र काफी मुश्किलों भरा रहा है। पिछले दो मैच में टीम के प्रदर्शन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एक तरफ उन्होंने 250 से अधिक का स्कोर बनाया लेकिन विरोधी टीम ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए उस लक्ष्य को हासिल कर लिया। वहीं, दूसरी तरफ वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सिर्फ 75 रन पर ऑलआउट हो गए।
Trending Videos
क्या है दिल्ली की चिंता?
- दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चिंता उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी रही है।
- केएल राहुल, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी जैसे खिलाड़ियों ने बीच-बीच में अच्छा योगदान दिया है लेकिन पूरी टीम मिलकर एक साथ अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है।
- पिछले मैच में अभिषेक पोरेल ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर बल्लेबाजी करते हुए टीम को शर्मनाक स्कोर पर ऑल आउट होने से बचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
गेंदबाजी विभाग होगा मजबूत
गेंदबाजी के मोर्चे पर दिल्ली के लिए कुछ अच्छी खबरें भी हैं। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक मई से खेलने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मंजूरी मिलने के बाद टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं। लुंगी एनगिडी के उपलब्ध नहीं होने के कारण स्टार्क का टीम में शामिल होना दिल्ली के लिए एक बहुत ही जरूरी और सही समय पर मिला सहारा साबित हो सकता है। उम्मीद है कि वे काइल जैमीसन या दुष्मंता चमीरा में से किसी एक की जगह लेंगे।

राजस्थान का मजबूत पक्ष
- राजस्थान का शीर्ष क्रम काफी आक्रामक रहा है।
- युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बिना किसी डर के जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाजों का शुरू से ही डटकर सामना किया है तो वहीं यशस्वी जायसवाल भी बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं।
- राजस्थान के लिए एक और सकारात्मक बात यह है कि धीमी शुरुआत के बाद अब उनका मध्य क्रम भी लय में लौट आया है।
इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
राजस्थान: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), दासुन शनाका, डोनोवान फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा।
दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।

हम यहां आपको दिल्ली और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
दिल्ली और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
दिल्ली और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का मैच 01 मई यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।
दिल्ली और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
दिल्ली और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।
दिल्ली और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
दिल्ली और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।
दिल्ली और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।