सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Relief for Delhi Capitals Lungi Ngidi makes a comeback

Lungi Ngidi Returns: दिल्ली कैपिटल्स के लिए राहत की खबर, लुंगी एनगिडी की हुई वापसी; कब खेलेंगे आईपीएल मैच?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 30 Apr 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
सार

सिर पर लगी चोट से उबरकर लुंगी एनगिडी फिर से गेंदबाजी करने लगे हैं, लेकिन आईसीसी के नियमों के कारण अगले मैच में उनका खेलना संदिग्ध है।

IPL 2026: Relief for Delhi Capitals Lungi Ngidi makes a comeback
लुंगी एनगिडी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी राहत मिली है। उनके स्टार तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी सिर पर लगी चोट से उबरकर फिर से गेंदबाजी करते नजर आए हैं। फ्रेंचाइजी ने इसकी पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें एनगिडी नेट्स में पूरी लय के साथ गेंदबाजी करते दिख रहे हैं।
Trending Videos

IPL 2026: Relief for Delhi Capitals Lungi Ngidi makes a comeback
लुंगी एनगिडी चोटिल हुए - फोटो : IANS
पंजाब के खिलाफ मुकाबले में हुए थे चोटिल
हाल ही में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान एनगिडी को सिर में गंभीर चोट लग गई थी। वह मिड-ऑफ से कैच पकड़ने की कोशिश में पीछे की ओर गिर पड़े थे और उनका सिर जमीन से जोर से टकराया था। इसके बाद वह दर्द में दिखे और तुरंत उठ नहीं पाए। मैदान पर मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत उनका इलाज किया। उनके सिर और गर्दन को स्थिर कर स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026: Relief for Delhi Capitals Lungi Ngidi makes a comeback
लुंगी एनगिडी - फोटो : ANI
कब खेलेंगे आईपीएल मैच?
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से जारी किए गए वीडियो में काइल जैमीसन कहते सुनाई देते हैं, 'एनगिडी आ गए हैं।' जिसके बाद एनगिडी को तेज गेंदबाजी करते और स्टंप्स हिट करने के बाद जश्न मनाते देखा गया। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक एनगिडी अभी अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे। आईसीसी के नियमों के अनुसार, कन्कशन (सिर की चोट) के बाद खिलाड़ी को कम से कम सात दिन का अनिवार्य आराम करना होता है। इसी कारण वह एक मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से बाहर रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed