{"_id":"69f44238bfef6b53ab0b2077","slug":"gt-vs-rcb-ipl-2026-gujrat-titans-captain-shubman-gill-makes-play-bold-dig-at-rcb-with-virat-kohli-picture-2026-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GT Vs RCB: गिल के आउट होने पर कोहली ने आक्रामक अंदाज में मनाया जश्न, गुजरात के कप्तान ने अब इस तरह कसा तंज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
GT Vs RCB: गिल के आउट होने पर कोहली ने आक्रामक अंदाज में मनाया जश्न, गुजरात के कप्तान ने अब इस तरह कसा तंज
Fri, 01 May 2026 11:33 AM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Fri, 01 May 2026 11:33 AM IST
सार
गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच मैच के बाद भी फनी बेंटर जारी है। मैच के दौरान कोहली ने गिल के आउट होने पर आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था। अब गिल ने इंस्टाग्राम पर कोहली की फोटो डालकर एक पोस्ट के जरिये उनके मजे लिए हैं।
विज्ञापन
कोहली और गिल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2026 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। यह मैच भले ही हाई स्कोरिंग वाला नहीं रहा, लेकिन इसमें विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच फनी बेंटर जरूर देखने मिला। कोहली मैदान पर आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं। कई बार वह अपने जोशीले अंदाज से विरोधी टीम को जवाब देते हैं। ऐसा हुई आरसीबी और गुजरात के बीच मैच के दौरान भी हुआ।
विज्ञापन
कोहली ने पकड़ा गिल का कैच
कोहली और गिल भारतीय टीम के दो स्टार खिलाड़ी हैं। लेकिन आईपीएल में ये आमने-सामने थे। गिल जहां गुजरात की कप्तानी कर रहे हैं, वहीं कोहली आरसीबी के स्टार बल्लेबाज हैं। गुजरात ने इस मुकाबले में आरसीबी को चार विकेट से हराया, लेकिन मैदान पर उस वक्त दिलचस्प वाक्या देखने मिला जब गिल अपना विकेट गंवा बैठे। कोहली ने गिल का कैच लपका और जोश में जश्न मनाया। इसे देखकर गिल भी पवेलियन लौट गए। शुभमन गिल 18 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए।

The aggression from Virat Kohli after Shubman Gill’s wicket. pic.twitter.com/7Ttq693Uo6
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 30, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टा पोस्ट के जरिये गिल ने लिए मजे
कोहली के जश्न का जवाब गिल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये दिया। गिल ने मैच के बाद एक फोटो शेयर की जिसमें कोहली नजर आ रहे हैं। उन्होंने जेसन होल्डर को टैग करते हुए लिखा, 'प्ले होल्ड होल्डर। आज टीम ने बोल्ड प्रदर्शन किया।' गिल ने हालांकि पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन कोहली की फोटो के साथ यह कैप्शन बताया है कि उन्होंने इस पोस्ट के जरिये आरसीबी के मजे लिए हैं। इससे पहले गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच के बाद भी पीली सीटी पकड़े एक फोटो शेयर की थी।

मैच का हाल
अरशद खान की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के बाद शुभमन गिल और जोस बटलर की दमदार बल्लेबाजी के बदौलत गुजरात टाइटंस ने आरसीबी के खिलाफ चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की। गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने देवदत्त पडिक्कल की 40 रनों की पारी की मदद से 19.2 ओवर में 10 विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम ने 15.5 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

गुजरात पांचवें स्थान पर मौजूद
गुजरात की यह आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए 26वीं जीत है। वहीं, 13 मुकाबलों में टीम को शिकस्त मिली है। इस जीत के साथ शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम की स्थिति अंक तालिका में मजबूत हो गई है। नौ में से पांच मुकाबले जीत चुकी गुजरात के खाते में 10 अंक हो गए हैं। हालांकि, नेट रन रेट -0.192 है। वहीं, आरसीबी तीन मैच हारकर फिलहाल दूसरे पायदान पर मौजूद है।