{"_id":"69f41d4a111697f3870fc27b","slug":"ipl-2026-points-table-update-teams-standings-rankings-after-rcb-vs-gt-match-result-orange-purple-cap-list-2026-05-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2026 Points Table: गुजरात से हार के बाद भी आरसीबी दूसरे स्थान पर कायम, ऑरेंज-पर्पल कैप की दौड़ में कौन आगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026 Points Table: गुजरात से हार के बाद भी आरसीबी दूसरे स्थान पर कायम, ऑरेंज-पर्पल कैप की दौड़ में कौन आगे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Fri, 01 May 2026 08:56 AM IST
सार
IPL Points Table Team Standings 2026: आईपीएल 2026 में 42 लीग मैच खेले जा चुके हैं। अब तक सभी टीमों ने अपने आधे से ज्यादा मैच खेल लिए हैं। पंजाब की टीम तालिका में शीर्ष पर कायम है, जबकि गुजरात के खिलाफ हार के बावजूद आरसीबी को नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
1 of 3
आईपीएल 2026 अंक तालिका
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईपीएल 2026 में गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर चली गई है। आरसीबी को हार का नुकसान नहीं हुआ है और टीम अभी भी दूसरे नंबर पर कायम है। आइए देखते हैं कि गुजरात-आरसीबी मैच के बाद अंक तालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है। साथ ही ऑरेंज और पर्पल कैप किस खिलाड़ी के पास है।
2 of 3
पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL
शीर्ष पर पंजाब का दबदबा
पंजाब किंग्स आठ मैचों से 13 अंक लेकर पहले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नौ मैचों से 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद नौ मैचों में 12 अंक लेकर तीसरे और राजस्थान रॉयल्स नौ मैचों में 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस 9 मैचों में 10 अंक लेकर पांचवें, चेन्नई सुपर किंग्स आठ मैचों से छह अंक लेकर छठे, दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों से छह अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स आठ मैचों से पांच अंक लेकर आठवें, मुंबई इंडियंस आठ मैचों से चार अंक लेकर नौवें और लखनऊ सुपर जाएंट्स आठ मैचों में छह अंक लेकर 10वें स्थान पर है। समान अंकों के बावजूद कई टीमों की रैंकिंग में उनकी रन रेट की वजह से अंतर है।
3 of 3
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : IANS
भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप
गुजरात और आरसीबी के बीच मैच के बाद पर्पल कैप एक बार फिर भुवनेश्वर कुमार के पास चली गई है। आरसीबी के इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए। भुवनेश्वर के नौ मैचों में 17 विकेट हो गए हैं। सनराइजर्स के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा दूसरे सफल गेंदबाज हैं। ईशान ने नौ मैचों में 15 विकेट लिए हैं। ऑरेंज कैप सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास मौजूद है। अभिषेक ने नौ मैचों में 425 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर सनराइजर्स के ही विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन हैं। क्लासेन के नौ मैचों में 414 रन हैं। तीसरे नंबर पर राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी हैं। वैभव ने नौ मैचों में 400 रन बनाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।