सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 GT vs RCB Result: Gujarat Titans vs Royal Challengers Bangalore Key Highlights Analysis Points Table

GT vs RCB: आरसीबी पर जीत के साथ गुजरात की तालिका में स्थिति मजबूत, लक्ष्य का पीछा करते हुए 26वां मैच नाम किया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 30 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
सार

गुजरात टाइटंस ने आरसीबी के खिलाफ गुरुवार को खेले गए आईपीएल मुकाबले में चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में आरसीबी ने गुजरात को 156 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे मेजबानों ने 15.5 ओवर में हासिल कर लिया।

IPL 2026 GT vs RCB Result: Gujarat Titans vs Royal Challengers Bangalore Key Highlights Analysis Points Table
गुजरात ने आरसीबी को हराया - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

अरशद खान की अगुवाई गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के बाद शुभमन गिल और जोस बटलर की दमदार बल्लेबाजी के बदौलत गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की। गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने देवदत्त पडिक्कल की 40 रनों की पारी की मदद से 19.2 ओवर में 10 विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम ने 15.5 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
Trending Videos

IPL 2026 GT vs RCB Result: Gujarat Titans vs Royal Challengers Bangalore Key Highlights Analysis Points Table
गुजरात ने आरसीबी को हराया - फोटो : IANS
गुजरात पांचवें स्थान पर मौजूद
गुजरात की यह आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए 26वीं जीत है। वहीं, 13 मुकाबलों में टीम को शिकस्त मिली है। इस जीत के साथ शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम की स्थिति अंक तालिका में मजबूत हो गई है। नौ में से पांच मुकाबले जीत चुकी गुजरात के खाते में 10 अंक हो गए हैं। हालांकि, नेट रन रेट -0.192 है। वहीं, आरसीबी तीन मैच हारकर फिलहाल दूसरे पायदान पर मौजूद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल
 
टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
पंजाब किंग्स 8 6 1 1 13 1.043
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 6 3 0 12 1.420
सनराइजर्स हैदराबाद 9 6 3 0 12 0.832
राजस्थान रॉयल्स 9 6 3 0 12 0.617
गुजरात टाइटंस 9 5 4 0 10 -0.192
चेन्नई सुपर किंग्स 8 3 5 0 6 -0.121
दिल्ली कैपिटल्स 8 3 5 0 6 -1.060
कोलकाता नाइट राइडर्स 8 2 5 1 5 -0.751
मुंबई इंडियंस 8 2 6 0 4 -0.784
लखनऊ सुपर जाएंट्स 8 2 6 0 4 -1.106

IPL 2026 GT vs RCB Result: Gujarat Titans vs Royal Challengers Bangalore Key Highlights Analysis Points Table
गुजरात बनाम आरसीबी - फोटो : IANS
गुजरात की पारी
साई सुदर्शन ने कप्तान शुभमन गिल के साथ तीन ओवरों में 42 रन की साझेदारी की। सुदर्शन छह रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि गिल ने 18 गेंदों में 43 रन बनाए। उनकी इस पारी में तीन छक्के और चार चौके शामिल रहे। इस टीम ने पांच ओवरों में 57 के स्कोर तक सलामी जोड़ी को गंवा दिया था, जिसके बाद जोस बटलर (39) ने वॉशिंगटन सुंदर (12) के साथ तीसरे विकेट के लिए 15 गेंदों में 35 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया था, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद टीम बिखरती नजर आई। आलम ये रहा कि जीटी ने 111 के स्कोर तक पांच विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद राहुल तेवतिया ने जेसन होल्डर के साथ छठे विकेट के लिए 20 गेंदों में 36 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया। तेवतिया 17 गेंदों में 4 चौकों के साथ 27 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि होल्डर ने 12 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। आरसीबी की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए, जबकि रोमारियो शेफर्ड ने दो विकेट निकाले। सुयश शर्मा के नाम पर एक विकेट रहा।

IPL 2026 GT vs RCB Result: Gujarat Titans vs Royal Challengers Bangalore Key Highlights Analysis Points Table
गुजरात बनाम आरसीबी - फोटो : IANS
आरसीबी की पारी
इससे पहले, आरसीबी को जैकब बेथेल और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 16 गेंदों में 34 रन की साझेदारी की। बेथेल पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे। अगले ओवर में टीम ने विराट कोहली का विकेट भी खो दिया, जो 13 गेंदों 28 रन बनाकर आउट हुए।

आरसीबी की टीम 3.2 ओवरों में 35 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो चुकी थी। यहां से देवदत्त पड्डिकल ने कप्तान रजत पाटीदार के साथ मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 44 रन की साझेदारी की। पाटीदार 15 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद पड्डिकल ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि, दूसरे छोर पर जितेश शर्मा (1), टिम डेविड (9) और क्रुणाल पांड्या (4) उनका बखूबी साथ नहीं दे सके। सातवें विकेट के लिए पड्डिकल ने रोमारियो शेफर्ड के साथ 21 गेंदों में 30 रन जुटाए।

देवदत्त पड्डिकल 24 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। वेंकटेश अय्यर ने भुवेश्वर कुमार के साथ नौवें विकेट के लिए 30 गेंदों में 29 रन जोड़कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। वेंकटेश ने 12 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 15 रन टीम के खाते में जोड़े। गुजरात टाइटंस की तरफ से अरशद खान ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए, जबकि जेसन होल्डर और राशिद खान ने दो-दो विकेट निकाले। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed