सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Canada has appointed Monty Desai as Head Coach of the Men's National Team

Canada Cricket: कनाडा ने इस भारतीय को सौंपी पुरुष टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी, कोचिंग का है लंबा अनुभव

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Fri, 01 May 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
सार

क्रिकेट कनाडा ने बड़ा फैसला लेते हुए मोंटी देसाई को राष्ट्रीय पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। मोंटी के पास कोचिंग का काफी लंबा अनुभव है जो कनाडा टीम के काम आ सकता है।

Cricket Canada has appointed Monty Desai as Head Coach of the Men's National Team
मोंटी देसाई - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

क्रिकेट कनाडा ने मोंटी देसाई को पुरुषों की राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच बनाया है। देसाई की नियुक्ति को कनाडा क्रिकेट के विकास के लिए अहम माना जा रहा है। मोंटी देसाई के पास 20 साल से ज्यादा का अंतरराष्ट्रीय कोचिंग का अनुभव है। इसमें नेपाल को वनडे टीम का दर्जा दिलाने और कई आईसीसी इवेंट्स के लिए क्वालिफाई कराने में मदद करना शामिल है। देसाई ने नेपाल के अलावा, अफगानिस्तान और यूएई की सफलता में योगदान दिया है। 
Trending Videos


मोंटी देसाई बोले- गर्व महसूस हो रहा है
कनाडा पुरुष क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किए जाने के बाद मोंटी देसाई ने कहा, मुझे यह जिम्मेदारी लेते हुए गर्व महसूस हो रहा है। मैं क्रिकेट कनाडा को उनके भरोसे के लिए धन्यवाद देता हूं। कनाडा में मेरे पिछले अनुभव ने मुझे संभावना और खेल के लिए मौजूद पैशन को स्पष्ट तौर पर समझने में मदद की है। वैश्विक रूप से क्रिकेट के विकास में एसोसिएट क्रिकेट का विकास अहम है। नेपाल और अफगानिस्तान जैसी टीमों ने दिखाया है कि विश्वास, अनुशासन और निडरता से क्या हासिल किया जा सकता है। कनाडा के पास भी ऐसा ही मौका है, और मेरा फोकस एक ऐसी संस्कृति बनाने पर होगा जो इस क्षमता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार प्रदर्शन में बदल दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट कनाडा के अध्यक्ष अरविंदर खोसा ने कहा, हमारी सबसे पहली प्राथमिकता पेशेवर और लक्ष्य की एक नई और मजबूत भावना के जरिए क्रिकेट कनाडा की पहचान को फिर से बनाना है। मोंटी देसाई की नियुक्ति इसी उद्देश्य के साथ की गई है। एसोसिएट देशों, खासकर नेपाल और अफगानिस्तान के साथ उनका अनुभव, प्रभावी नेतृत्व, अनुशासन और एक साफ लंबी अवधि के जरिए टीमों को बदलने की उनकी काबिलियत दिखाता है। हमें भरोसा है कि उनके नेतृत्व में कनाडा क्रिकेट टीम तरक्की करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed