सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GT Vs RCB IPL 2026: Gujrat Titans captain Shubman Gill makes play bold dig at RCB with Virat Kohli picture

GT Vs RCB: गिल के आउट होने पर कोहली ने आक्रामक अंदाज में मनाया जश्न, गुजरात के कप्तान ने अब इस तरह कसा तंज

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Fri, 01 May 2026 11:33 AM IST
विज्ञापन
सार

गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच मैच के बाद भी फनी बेंटर जारी है। मैच के दौरान कोहली ने गिल के आउट होने पर आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था। अब गिल ने इंस्टाग्राम पर कोहली की फोटो डालकर एक पोस्ट के जरिये उनके मजे लिए हैं।

GT Vs RCB IPL 2026: Gujrat Titans captain Shubman Gill makes play bold dig at RCB with Virat Kohli picture
कोहली और गिल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। यह मैच भले ही हाई स्कोरिंग वाला नहीं रहा, लेकिन इसमें विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच फनी बेंटर जरूर देखने मिला। कोहली मैदान पर आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं। कई बार वह अपने जोशीले अंदाज से विरोधी टीम को जवाब देते हैं। ऐसा हुई आरसीबी और गुजरात के बीच मैच के दौरान भी हुआ। 
Trending Videos

कोहली ने पकड़ा गिल का कैच 
कोहली और गिल भारतीय टीम के दो स्टार खिलाड़ी हैं। लेकिन आईपीएल में ये आमने-सामने थे। गिल जहां गुजरात की कप्तानी कर रहे हैं, वहीं कोहली आरसीबी के स्टार बल्लेबाज हैं। गुजरात ने इस मुकाबले में आरसीबी को चार विकेट से हराया, लेकिन मैदान पर उस वक्त दिलचस्प वाक्या देखने मिला जब गिल अपना विकेट गंवा बैठे। कोहली ने गिल का कैच लपका और जोश में जश्न मनाया। इसे देखकर गिल भी पवेलियन लौट गए। शुभमन गिल 18 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टा पोस्ट के जरिये गिल ने लिए मजे
कोहली के जश्न का जवाब गिल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये दिया। गिल ने मैच के बाद एक फोटो शेयर की जिसमें कोहली नजर आ रहे हैं। उन्होंने जेसन होल्डर को टैग करते हुए लिखा, 'प्ले होल्ड होल्डर। आज टीम ने बोल्ड प्रदर्शन किया।' गिल ने हालांकि पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन कोहली की फोटो के साथ यह कैप्शन बताया है कि उन्होंने इस पोस्ट के जरिये आरसीबी के मजे लिए हैं। इससे पहले गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच के बाद भी पीली सीटी पकड़े एक फोटो शेयर की थी।


 

मैच का हाल
अरशद खान की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के बाद शुभमन गिल और जोस बटलर की दमदार बल्लेबाजी के बदौलत गुजरात टाइटंस ने आरसीबी के खिलाफ चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की। गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने देवदत्त पडिक्कल की 40 रनों की पारी की मदद से 19.2 ओवर में 10 विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम ने 15.5 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

गुजरात पांचवें स्थान पर मौजूद
गुजरात की यह आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए 26वीं जीत है। वहीं, 13 मुकाबलों में टीम को शिकस्त मिली है। इस जीत के साथ शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम की स्थिति अंक तालिका में मजबूत हो गई है। नौ में से पांच मुकाबले जीत चुकी गुजरात के खाते में 10 अंक हो गए हैं। हालांकि, नेट रन रेट -0.192 है। वहीं, आरसीबी तीन मैच हारकर फिलहाल दूसरे पायदान पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed