{"_id":"69f463a7c1d282c11f006508","slug":"ipl-2026-royal-challengers-bengaluru-seamer-bhuvneshwar-kumar-plays-down-purple-cap-milestone-focuses-on-team-2026-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GT vs RCB: व्यक्तिगत उपलब्धियों पर ध्यान नहीं दे रहे भुवनेश्वर कुमार, टीम के लक्ष्य को बताया महत्वपूर्ण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
GT vs RCB: व्यक्तिगत उपलब्धियों पर ध्यान नहीं दे रहे भुवनेश्वर कुमार, टीम के लक्ष्य को बताया महत्वपूर्ण
Fri, 01 May 2026 01:56 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Fri, 01 May 2026 01:56 PM IST
सार
आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। भुवनेश्वर फिलहाल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, लेकिन उनका कहना है कि वह व्यक्तिगत उपलब्धियों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन
साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाते भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया। भुवनेश्वर इस सीजन विकेट लेने में सफल रहे हैं और फिलहाल पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। भुवनेश्वर का हालांकि मानना है कि वह व्यक्तिगत उपलब्धियों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और उनके लिए टीम के लक्ष्यों को पूरा करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने आरसीबी की तरफ से गुजरात टाइटंस के खिलाफ 28 रन देकर तीन विकेट लिए। उनकी टीम को हालांकि इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
भुवनेश्वर क्यों बोले अब मैं युवा नहीं?
भुवनेश्वर ने कहा, पर्पल कैप मिलना अच्छी बात है, लेकिन मुझे लगता है कि मैं उस दौर से आगे निकल चुका हूं जहां मैं व्यक्तिगत रूप से कुछ हासिल करना चाहता था। निश्चित रूप से मैं कुछ हासिल करना चाहता हूं। लेकिन अब यह टीम से जुड़ा हुआ है। अब मैं युवा नहीं हूं। जब आप युवा होते हैं तो पुरस्कार जीतना चाहते हैं और यह अच्छा प्रदर्शन करने पर ही आपको मिलते हैं। लेकिन जब आप टीम के लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करते हैं और तब आपको कोई व्यक्तिगत पुरस्कार या इनाम मिलता है, तो अच्छा लगता है। लेकिन सच कहूं तो मैं बस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा हूं। टीम प्रबंधन ने मेरा हौसला बढ़ाया है।

'सभी मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना आसान रहा'
भुवनेश्वर ने स्वीकार किया कि इस सत्र में सभी मैदानों पर लक्ष्य का पीछा करना आसान रहा है। उन्होंने कहा, अगर आप इस बार आईपीएल को देखें तो किसी भी मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा आसान हो गया है। हमने टॉस नहीं जीता। हमें पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा गया था। हमने गेंदबाजी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश की। अब नतीजा यह है कि हम हार गए। हम रन बचाकर मैच नहीं जीत सकते थे। हम विकेट लेकर जीत सकते थे और जिन गेंदबाजों ने गेंदबाजी की वे विकेट लेने वाले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज थे। आप हर मैच में हर विभाग में परफेक्ट नहीं हो सकते। हमने पूरे टूर्नामेंट में अब तक अच्छी बल्लेबाजी की थी।