सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 RR vs DC: KL Rahul said The milestone I would love to match with Dhoni is his five trophies

RR vs DC: राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले केएल राहुल का बड़ा दावा, बोले- धोनी की तरह पांच ट्रॉफी जीतना चाहता हूं

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 01 May 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार

अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने महेंद्र सिंह धोनी की तरह टीम के लिए पांच आईपीएल ट्रॉफी जीतने की इच्छा जताई है।

IPL 2026 RR vs DC: KL Rahul said The milestone I would love to match with Dhoni is his five trophies
केएल राहुल - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने स्पष्ट किया कि वह चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह पांच ट्रॉफी जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि खिताब के बिना व्यक्तिगत उपलब्धियों का कोई महत्व नहीं है।
Trending Videos

'व्यक्तिगत उपलब्धियों से ज्यादा टीम को जिताना जरूरी'
आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में हाल में धोनी से आगे निकलने वाले राहुल ने इस उपलब्धि को कम करके आंका और टीम को प्राथमिकता देने वाले अपने दृष्टिकोण को दोहराया। राहुल ने जियोहॉटस्टार से कहा, 'मुझे तो पता भी नहीं चला कि मैं माही भाई से आगे निकल गया हूं। व्यक्तिगत उपलब्धियां अच्छी होती हैं। इनसे भरोसा होता है कि मैं सही दिशा में आगे बढ़ रहा हूं। लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी धोनी जितनी ट्रॉफियां जीतने से होगी।' उन्होंने आगे कहा, 'क्रिकेट एक टीम खेल है। आप ट्रॉफी जीतना चाहते हैं। आप सफल टीमों का हिस्सा बनना चाहते हैं। यही हमेशा से मेरा लक्ष्य रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

चिन्नास्वामी स्टेडियम को लेकर क्या बोले?
दाएं हाथ के बल्लेबाज ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने शानदार रिकॉर्ड के बारे में भी बात की, जिसका श्रेय उन्होंने अपने घरेलू मैदान से भावनात्मक लगाव को दिया। उन्होंने कहा, 'मैंने इस बारे में सोचा है कि क्या मेरे पास आरसीबी के लिए कोई खास रणनीति है, लेकिन मुझे इसका जवाब नहीं मिला है। चिन्नास्वामी मेरे लिए बहुत खास है। मैं वहीं पला-बढ़ा हूं और जब भी मैं उस मैदान पर खेलता हूं तो कुछ अलग ही अहसास होता है।'

राहुल ने कहा, 'जब भी मैं चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलता हूं तो मैं कुछ अलग तरह से महसूस करता हूं। मैंने आरसीबी के खिलाफ ही नहीं अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी वहां अच्छा प्रदर्शन किया है। कुछ स्टेडियम आपको सकारात्मक माहौल देते हैं और आपको यह महसूस कराते हैं कि आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।'

युवा खिलाड़ियों की तारीफ में पढ़े कसीदे
राहुल ने भारत की नई पीढ़ी के बल्लेबाजों के निडर रवैये की भी सराहना की और कहा कि कैसे युवा खिलाड़ी अपनी आक्रामक मानसिकता से टी20 बल्लेबाजी को फिर से परिभाषित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'वे किसी गेंदबाज की प्रतिष्ठा से नहीं डरते, फिर चाहे वह जसप्रीत बुमराह हों या पैट कमिंस। वे बस गेंद देखते हैं और उसे मैदान से बाहर मारना चाहते हैं। नए जमाने के क्रिकेटर जो कर रहे हैं वह अद्भुत है। वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। 15 साल की उम्र में दो शतक लगाने के बारे में मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed