{"_id":"69f4864c9529f2d12d0ca261","slug":"ipl-2026-rs-ambrish-replaces-injured-shivam-mavi-in-sunrisers-hyderabad-squad-2026-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा झटका, शिवम मावी पूरे आईपीएल सत्र से बाहर; किस खिलाड़ी को मिला मौका?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा झटका, शिवम मावी पूरे आईपीएल सत्र से बाहर; किस खिलाड़ी को मिला मौका?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 01 May 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
सार
सनराइजर्स हैदराबाद ने शिवम मावी की जगह आरएस अंबरीश को टीम में शामिल किया है। मावी पूरे टूर्नामेंट से चोट के कारण बाहर हो गए हैं।
शिवम मावी
- फोटो : @SunRisers
विज्ञापन
विस्तार
सनराइजर्स हैदराबाद को तगड़ा झटका लगा है। टीम के युवा गेंदबाज शिवम मावी ग्रोइन इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम प्रबंधन ने आरएस अंबरीश को टीम में शामिल किया है।
आईपीएल का बयान
आईपीएल की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक, 'दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।'
आरएस अंबरीश को मिला मौका
मावी की जगह सनराइजर्स के टीम प्रबंधन ने युवा ऑलराउंडर आरएस अंबरीश को टीम में शामिल किया है। चेन्नई के रहने वाले अंबरीश इस साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे और नामीबिया में हुए आईसीसी मेंस अंडर-19 विश्व कप में भारत की जीत का हिस्सा थे, जहां वे टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरे। अंबरीश ने 11 विकेट लेकर भारत के लिए संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर टूर्नामेंट खत्म किया। इसके साथ ही टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने की काबिलियत ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के टैलेंट पूल में सबसे होनहार युवा खिलाड़ियों में से एक के तौर पर पहचान दिलाई।
Trending Videos