सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Test Rankings Update: India Overtakes England Australia Continues Dominance at Top

ICC Test Rankings: अंग्रेजों को पीछे छोड़ भारतीय टीम ने लगाई छलांग, टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 01 May 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

आईसीसी की ताजा पुरुष टेस्ट टीम रैंकिंग के वार्षिक अपडेट में भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे स्थान पर जगह बना ली है। इस बदलाव में टीम इंडिया ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को पीछे छोड़ दिया है।

ICC Test Rankings Update: India Overtakes England Australia Continues Dominance at Top
शुभमन गिल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

खेल की वैश्विक संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को वार्षिक टेस्ट टीम की रैंकिंग जारी की, जिसमें बड़ा फेरबदल देखने को मिला। भारतीय टेस्ट टीम एक स्थान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई। शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया। वहीं, शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया का दबदबा है।
Trending Videos

शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया
रैंकिंग अपडेट में मई 2025 के बाद खेले गए मैचों को महत्व दिया गया है, जबकि उससे पहले के मुकाबलों का प्रभाव 50 प्रतिशत कर दिया गया है। इसी कारण रैंकिंग में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले। शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 131 रेटिंग अंकों के साथ मजबूती से कायम है और उसने अपनी बढ़त को और मजबूत किया है। दूसरे स्थान पर मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम 119 अंकों के साथ बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत तीसरे स्थान पर पहुंचा, इंग्लैंड चौथे पायदान पर लुढ़का
सबसे बड़ा बदलाव तीसरे स्थान के लिए हुआ, जहां भारत 104 अंकों के साथ एक पायदान ऊपर चढ़ गया, जबकि इंग्लैंड 102 अंकों के साथ चौथे स्थान पर खिसक गया। इंग्लैंड को पुराने मैचों जैसे न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू जीत और पाकिस्तान में मिली सीरीज जीत का पूरा फायदा नहीं मिला।

टेस्ट रैंकिंग का मौजूदा हाल
 
स्थान टीम मैच अंक रेटिंग
01 ऑस्ट्रेलिया 24 3138 131
02 दक्षिण अफ्रीका  19 2256 119
03 भारत 25 2600 104
04 इंग्लैंड  28 2850 102
05 न्यूजीलैंड  17 1717 101
06 पाकिस्तान  13 1154 89
07 श्रीलंका  13 1118 86
08 वेस्टइंडीज  21 1425 68
09 बांग्लादेश  17 1134 67
10 आयरलैंड  5 124 25

शीर्ष-10 में पाकिस्तान के अलावा ये टीमें
अन्य बदलावों में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने श्रीलंका क्रिकेट टीम को पीछे छोड़ दिया है। वहीं वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम, बांग्लादेश क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम टॉप-10 में अपनी जगह बनाए हुए हैं। इस अपडेट में आयरलैंड क्रिकेट टीम रैंकिंग से बाहर हो गई है, क्योंकि उसने निर्धारित अवधि में पर्याप्त टेस्ट मैच नहीं खेले।

डब्ल्यूटीसी तालिका में भारत किस स्थान पर?
वहीं, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-27 चक्र की बात करें तो भारत अभी भी छठे स्थान पर है, जहां उसका अंक प्रतिशत 48.15 है। टीम को घरेलू सीरीज में दक्षिण अफ्रीका से हार और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवाने का नुकसान उठाना पड़ा है। इस समय डब्ल्यूटीसी तालिका में ऑस्ट्रेलिया 87.50 अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है, जबकि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 77.78 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है।

डब्ल्यूटीसी 2025-27 चक्र की तालिका
 
स्थान टीम मैच जीते हारे ड्रॉ  अंक अंक प्रतिशत
1 ऑस्ट्रेलिया 8 7 1 0 84 87.50
2 न्यूजीलैंड 3 2 0 1 28 77.78
3 दक्षिण अफ्रीका  4 3 1 0 36 75.00
4 श्रीलंका  2 1 0 1 16 66.67
5 पाकिस्तान  2 1 1 0 12 50.00
6 भारत 9 4 4 1 52 48.15
7 इंग्लैंड  10 3 6 1 38 31.67
8 बांग्लादेश  2 0 1 1 4 16.67
9 वेस्टइंडीज  8 0 7 1 4 4.17

महिला वनडे रैंकिंग में भारत किस स्थान पर?
आईसीसी ने पुरुषों के अलावा महिलाों की भी वार्षिक रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय महिला टीम को कुछ खास फायदा नहीं मिला है। महिला वनडे विश्व कप की खिताब विजेता भारतीय टीम फिलहाल तीसरे स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम शीर्ष पर है। वहीं, इंग्लैंड दूसरे स्थान पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed