सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand white ball skipper Mitchell Santner will be out of action for at least a month due to injury

Mitchell Santner: सैंटनर की चोट से बढ़ी न्यूजीलैंड की चिंता, इतने दिनों के लिए हुए बाहर;  कब करेंगे वापसी?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: Sovit Chaturvedi Updated Fri, 01 May 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार

न्यूजीलैंड के सीमित ओवर टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर के चोटिल होने से टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सैंटनर आईपीएल 2026 के दौरान चोटिल हो गए थे। अब बताया जा रहा है कि वह कम से कम एक महीने तक मैदान पर वापसी नहीं कर सकेंगे।

New Zealand white ball skipper Mitchell Santner will be out of action for at least a month due to injury
मिचेल सैंटनर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

न्यूजीलैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर आईपीएल 2026 सीजन के दौरान कंधे में लगी चोट के कारण कम से कम एक महीने तक मैदान से बाहर रहेंगे। इस 34 वर्षीय खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच 23 अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान फील्डिंग करते समय बाएं कंधे में चोट लग गई थी।
Trending Videos

आईपीएल से बाहर हुए सैंटनर 
सैंटनर आईपीएल के मौजूदा सीजन से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह मुंबई इंडियंस ने केशव महाराज को शामिल किया है। केशव महाराज 75 लाख रुपये की कीमत पर इस टीम से जुड़े। महाराज दक्षिण अफ्रीका के सभी प्रारूप में सबसे अनुभवी स्पिनर्स में से एक हैं। सटीक नियंत्रण और लगातार दबाव बनाने की क्षमता वाले इस बाएं हाथ के गेंदबाज ने साल 2016 में अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद से दक्षिण अफ्रीका टीम में जगह बनाए रखी है। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने शुक्रवार को कहा, सैंटनर इस सप्ताह न्यूजीलैंड लौट आए हैं और आज सुबह एक विशेषज्ञ से मिले, जिन्होंने बताया कि उन्हें कम से कम एक महीने के आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयरलैंड के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे एकमात्र टेस्ट 
सैंटनर ने आईपीएल मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह की गेंद पर सीएसके के कार्तिक शर्मा का डाइव लगाकर कैच लिया, लेकिन इस दौरान उनके कंधे और सिर में चोट लग गई। इस कारण वह आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। एनजेडसी ने कहा, दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में किया जाएगा।

न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच एकमात्र चार दिवसीय टेस्ट मैच 27 मई को बेलफास्ट में शुरू होगा। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स (4-8 जून), द ओवल (17-21 जून) और ट्रेंट ब्रिज (25-29 जून) में तीन टेस्ट मैच खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed