सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Lured victim with promise of constable job used the money to buy furniture and other items in Kanker

कांकेर: आरक्षक बनाने का दिया प्रलोभन, मिले पैसे से खरीद लिया फर्नीचर व सामान, आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने कई बेरोजगारों को ऊपर तक पहुँच होने व पुलिस विभाग में आरक्षक की नौकरी दिलाने का साझा देकर लाखों रुपए ठग लिए। 2 वर्ष तक जब नौकरी नही लगी तो प्रार्थी ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई।

Lured victim with promise of constable job used the money to buy furniture and other items in Kanker
पुलिस हिरासत में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने कई बेरोजगारों को ऊपर तक पहुँच होने व पुलिस विभाग में आरक्षक की नौकरी दिलाने का साझा देकर लाखों रुपए ठग लिए। 2 वर्ष तक जब नौकरी नही लगी तो प्रार्थी ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। जहाँ पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए चारामा थाना प्रभारी ने बताया कि 12 जून को प्रार्थी यादेश कुमार साहू 25 वर्ष निवासी ग्राम उडकुड़ा,तहसील चारामा,जिला उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि कैलाश साहू निवासी हटकाचारामा एवं उसकी सहयोगी तरुणा निषाद ने पुलिस विभाग में उच्च स्तर पर पहचान एवं पहुंच होने का विश्वास दिलाकर उसे आरक्षक भर्ती में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था।



आरोपियों द्वारा वर्ष 2024 की आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान नौकरी लगवाने का प्रलोभन देकर प्रार्थी से विभिन्न किश्तों में कुल ₹1,76,980 पैसे लिए। इसके बावजूद न तो नौकरी दिलाई गई और न ही राशि वापस की गई। बार बार कहने के बाद भी आरोपियों द्वारा लगातार टाला जा रहा था। जिसके बाद प्रार्थी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले के तत्काल बाद ही पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी और 24 घण्टे के अंदर ही आरोपी को खोज निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रार्थी ने यह भी बताया कि कैलाश साहू एवं तरुणा निषाद द्वारा एकजुट एवं प्लान के तहत जिला कांकेर सहित अन्य जिलों के कई बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे भी बड़ी मात्रा में पैसे लिए हैं। मामला दर्ज होने के बाद थाना चारामा पुलिस एवं जिला साइबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी कैलाश साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कांकेर सहित अन्य जिलों के कई लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर बड़ी रकम लेकर ठगी करने की बात बताई। आरोपी ने यह भी बताया कि ठगी से मिले पैसे का उपयोग उसने कांकेर स्थित अपने कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं फर्नीचर खरीदने तथा अलबेलापारा कांकेर स्थित अपने मकान के निर्माण कार्य में लगा दिया है।
विज्ञापन


आरोपी कैलाश साहू 34 वर्ष निवासी हटकाचारामा, चौकी हल्बा, थाना चारामा के खिलाफ़ धारा 420, 34 भादवि, थाना कांकेर में धारा 420 भादवि, धारा 420, 419, 384, 365, 342, 120 बी, 457 भादवि, थाना कुरूद में मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी पास से ₹17 लाख की संपत्ति बरामद की गई है, जिसमें 43 इंच एलईडी टीवी 3 नग, कम्प्यूटर सेट 6 नग, मोबाइल फोन1 नग, सोफा सेट 2 नग, फ्रिज 1 नग, टेलीफोन सेट 4 नग, पैसे गिनने की मशीन 1 नग, मॉनिटर 3 नग, एसी 1 नग, वॉकी-टॉकी 2 नग, हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) 1 नग,सोने की अंगूठी 1 नग, चांदी की चेन1 नग व अन्य फर्नीचर सामग्री की कीमत 5 लाख रुपये है। इसके अतिरिक्त 72 कार्टून एग्रो प्लस जैविक खाद, जिसकी कीमत ₹12 लाख भी बरामद की गई है।कुल सामान लगभग ₹17 लाख की बताई जा रही है।

पुलिस हिरासत में आरोपी

पुलिस हिरासत में आरोपी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed