सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Police run a bulldozer over 312 modified silencers and 40 pressure horns in Jagdalpur

जगदलपुर: 312 मोडिफाइड साइलेंसर और 40 प्रेशर हॉर्न पर चला पुलिस का बुलडोजर

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार

जगदलपुर शहर के प्रमुख मार्गों में तेज व फर्राटेदार मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर लोगों को डराने के साथ ही ध्वनि प्रदूषण कर लोगों को परेशान करने वाले ऐसे कई वाहनों के खिलाफ 2 साल से कड़ी कार्यवाही किया जा रहा था।

Police run a bulldozer over 312 modified silencers and 40 pressure horns in  Jagdalpur
मोडिफाइड साइलेंसर को नष्ठ करते जवान
विज्ञापन

विस्तार

जगदलपुर शहर के प्रमुख मार्गों में तेज व फर्राटेदार मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर लोगों को डराने के साथ ही ध्वनि प्रदूषण कर लोगों को परेशान करने वाले ऐसे कई वाहनों के खिलाफ 2 साल से कड़ी कार्यवाही किया जा रहा था। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस ने 40 के लगभग प्रेशर हॉर्न व 312 मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ आज कार्यवाही करते हुए सभी के ऊपर से बुलडोजर चलाकर उसे नष्ठ कर दिया गया। इस सामान की बाजार में अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये के लगभग बताई जा रही है।



बता दे कि आजकल के युवा वर्ग के द्वारा कंपनी की ओर से दुपहिया वाहनों में लगे साइलेंसर को निकाल कर बाजार से महंगे दामों पर अलग अलग तरह की आवाज करने वाली साइलेंसर को लगाने के साथ ही हाई स्पीड की प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल किया जा रहा था। युवकों के द्वारा अभी शहर के मेन रोड़ में तो कभी, गोलबाजार, दंतेश्वरी मंदिर के सामने, धरमपुरा, आड़ावाल व एसपी कार्यालय के सामने आए दिन रात के अंधेरो में तो कभी दिन में हाई स्पीड से इसका उपयोग करते हुए अपनी वाहनों को फर्राटे से दौड़ाते हुए दिखाई देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय समय पर यातायात पुलिस के द्वारा इन वाहन चालकों के खिलाफ अभियान भी चलाया जाता था। वही पकड़े जाने पर इनकी वाहनों से मोडिफाइड साइलेंसर को निकालकर ओरिजन साइलेंसर लगाने की बात कही जाती थी। करीब 2 वर्षो में यातायात पुलिस ने बड़ी भारी संख्या में साइलेंसर को जब्त कर लिया था। लेकिन नियम के तहत आज शनिवार की सुबह कोतवाली परिसर के सामने सभी साइलेंसर को बिछाने के बाद उसके उपर से बुलडोजर चलाते हुए सभी को पूरी तरह से नष्ठ कर दिया गया। इस दौरान पुलिस विभाग से सभी आला अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

मोडिफाइड साइलेंसर को नष्ठ करते जवान

मोडिफाइड साइलेंसर को नष्ठ करते जवान

 

मोडिफाइड साइलेंसर को नष्ठ करते जवान

मोडिफाइड साइलेंसर को नष्ठ करते जवान

 

मोडिफाइड साइलेंसर को नष्ठ करते जवान

मोडिफाइड साइलेंसर को नष्ठ करते जवान

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed