सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News: Union Minister Gadkari will dedicate the state's longest flyover to public, this bridge is special

MP News: प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर आज जनता को समर्पित करेंगे केंद्रीय मंत्री गडकरी, कुछ खास है ये ब्रिज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 23 Aug 2025 06:01 AM IST
विज्ञापन
सार

23 अगस्त को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के सबसे बड़े मदनमहल-दमोहनाका फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण हैं। फ्लाईओवर के नीचे पार्क, ओपन जिम, बास्केटबॉल कोर्ट और 50 हजार पौधे लगाए गए हैं। यातायात व्यवस्था सुदृढ़ की गई है।

MP News: Union Minister Gadkari will dedicate the state's longest flyover to public, this bridge is special
जबलपुर के इस फ्लाईओवर का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री गडकरी 23 अगस्त को करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण केन्द्रीय मंत्री सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा आज 23 अगस्त को किया जाएगा। लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन मदन महल चौक में किया गया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे।  लोकार्पण समारोह की सभी तैयारिया लगभग पूर्ण कर ली गई हैं।
Trending Videos


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का विशेष विमान से शनिवार 23 अगस्त को सुबह 11.25 डुमना विमानतल पर आगमन होगा। वह सडक मार्ग से दोपहर 12 बजे महन महन चौक में पहुंचकर मदनमहल-दमोहनाका फ्लाईओवर के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा वह राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर में देश का सबसे बड़ा केबल स्टे ब्रिज, कल से जनता के लिए खुलेगा

लोकार्पण कार्यक्रम के सभी तैयारियां जिला प्रशासन व विभाग के द्वारा पूरी कर ली गई है। प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री स्थानीय विधायक ने दो दिन प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ नवनिर्मित प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का निरीक्षण किया था। केन्द्रीय मंत्री के आगमन तथा लोकार्पण कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस विभाग के द्वारा भी चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। इसके लिए कुछ मार्गों में यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया है।

स्वागत में लगे बैनर पोस्टर
केन्द्रीय मंत्री के नगरागमन में कारण स्थानीय भाजपा नेताओ में उत्साह है। प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए सड़कों में उसके समर्थन में बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। केन्द्रीय मंत्री का काफिला जिन मार्ग से गुजरेगा तथा कार्यक्रम स्थल पर पूरी तरह से बैनर पोस्टर से पटे हुए हैं।

नीचे बने हैं पार्क, ओपन जिम तथा बास्केटबॉल कोर्ट
फ्लाईओवर के नीचे सार्वजनिक उपयोग के लिए बच्चों के पार्क, ओपन जिम तथा बास्केटबॉल कोर्ट भी बनाए गए हैं। इसके अलावा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए फ्लाईओवर के नीचे 50 हजार पौधे का रोपण किया गया है। फ्लाईओवर निर्माण में बच्चों के मनोरंजन, लोगों के स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण का भी विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed