{"_id":"6a7f1fbfe583a4dc460e7bca","slug":"nss-volunteers-took-out-a-tiranga-yatra-jhajjar-news-c-195-1-jjr1004-138707-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो-13
साल्हावास। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एनएसएस स्वयंसेवकों ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इसका उद्देश्य देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देना था। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पिंकी रानी यात्रा की प्रभारी रहीं। इस अवसर पर स्वयंसेवकों को राष्ट्रसेवा की शपथ दिलाई गई। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया। यह तिरंगा यात्रा गांव मातनहेल में निकाली गई। स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर गांव में रैली की। उन्होंने लोगों को अभियान के प्रति जागरूक किया। स्वतंत्रता दिवस पर घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और ग्रामीणों में राष्ट्रप्रेम जागृत करना था। महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य संदीप कुमार, बलराम, श्रीओम, मंजित सिंह, ओमपति, सिवानी, सुरेन्द्र कुमार और सुषमा उपस्थित रहे।