फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-Shahdara railway track to remain closed for 2-5 hours on Independence Day 20 trains affected

15 August Railway Timing: ढाई घंटे बंद रहेगा दिल्ली-शाहदरा ट्रैक, कई के रूट बदले-कई चलेंगी लेट; देखें शेड्यूल

Fri, 14 Aug 2026 05:56 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 14 Aug 2026 05:56 PM IST
सार

Railway News: 15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते दिल्ली जंक्शन और दिल्ली-शाहदरा जंक्शन के बीच रेल यातायात अस्थायी रूप से बंद रहेगा। वहीं दूसरी तरफ कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं तो कई ट्रेन लेट से चलेंगी। 

विज्ञापन
Delhi-Shahdara railway track to remain closed for 2-5 hours on Independence Day 20 trains affected
भारतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए शनिवार को दिल्ली जंक्शन और दिल्ली शाहदरा जंक्शन के बीच रेल यातायात करीब ढाई घंटे अस्थायी रूप से बंद रहेगा। सुबह 6:45 बजे से 9 बजे तक इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा। इस कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं।

विज्ञापन

ये ट्रेनें की गईं रद्द
रेलवे के अनुसार, चार ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा। इनमें 74021 दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर डीएमयू, 74024 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन डीएमयू, 54058 शामली-दिल्ली जंक्शन डीएमयू और 64417 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन मेमू शामिल हैं। रेलखंड बंद रहने के दौरान तीन ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। 64414 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद ईएमयू नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद होकर चलेगी। वहीं 64111 खुर्जा जंक्शन-शकूरबस्ती ईएमयू साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली किशनगंज होकर जाएगी। 64567 बुलंदशहर-तिलक ब्रिज को भी साहिबाबाद-तिलक ब्रिज होकर चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई ट्रेनें बीच रास्ते से शुरू या समाप्त होंगी
64402 दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद ट्रेन नई दिल्ली से शुरू होगी और नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद होकर चलेगी। इसकी लिंक ट्रेन 64437 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन को नई दिल्ली में ही समाप्त किया जाएगा। 64152 दिल्ली जंक्शन-अलीगढ़ मेमू गाजियाबाद से शुरू होगी और दिल्ली जंक्शन से गाजियाबाद के बीच रद्द रहेगी। 64022 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन मेमू दिल्ली शाहदरा में समाप्त होगी। इसी तरह 64025 दिल्ली जंक्शन-शामली मेमू दिल्ली शाहदरा से शुरू होगी और दिल्ली जंक्शन से दिल्ली शाहदरा के बीच नहीं चलेगी। 64558 हरिद्वार-दिल्ली जंक्शन को भी दिल्ली शाहदरा में ही समाप्त किया जाएगा। जबकि 18310 जम्मूतवी-संबलपुर जंक्शन को दिल्ली जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था समाप्त होने तक नियंत्रित किया जाएगा। 15910 लालगढ़ जंक्शन-डिब्रूगढ़ ट्रेन को भी दिल्ली जंक्शन पर रोका जाएगा।
 
विज्ञापन

जनशताब्दी समेत चार ट्रेनें देर से चलेंगी
सुरक्षा व्यवस्था के कारण कुछ ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। 12038 दिल्ली जंक्शन-सिद्धबली जनशताब्दी 15 अगस्त को सुबह 7:15 बजे के बजाय 9:10 बजे रवाना होगी। 15484 दिल्ली जंक्शन-अलीपुरद्वार जंक्शन भी सुबह 7:51 बजे के बजाय 9:20 बजे रवाना होगी। इसके अलावा 12225 आजमगढ़-दिल्ली जंक्शन ट्रेन 14 अगस्त को आजमगढ़ से 90 मिनट देरी से चलेगी। 14342 मसूरी एक्सप्रेस भी 14 अगस्त को देहरादून से 90 मिनट देरी से रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed