फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tight security on Independence Day; surveillance stepped up at all Noida borders.

Delhi NCR News: स्वतंत्रता दिवस पर रहेगा कड़ा पहरा, नोएडा के सभी बॉर्डर पर बढ़ी निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
15 अगस्त को ड्रोन उड़ाने पर रोक, डीएनडी, कालिंदी कुंज और चिल्ला बॉर्डर पर संयुक्त पुलिस टीमें तैनात
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली से सटे बॉर्डर, मेट्रो स्टेशन, बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाके और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच के साथ ही महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्थों को लगातार गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। 15 अगस्त को जनपद में ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होगी। ड्रोन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एंटी-ड्रोन इंटरसेप्शन प्वाइंट चिह्नित कर वहां पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कमिश्नरेट के तीनों जोन के डीसीपी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले। अधिकारियों ने दिल्ली बॉर्डर, डीएनडी, अशोक नगर, कालिंदी कुंज और चिल्ला बॉर्डर का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग
डीएनडी, अशोक नगर, कालिंदी कुंज और हरियाणा-पलवल बॉर्डर को विशेष संवेदनशील मानते हुए निगरानी बढ़ाई गई है। इन स्थानों पर दिल्ली और नोएडा पुलिस की संयुक्त टीमें तैनात हैं। दोनों राज्यों की पुलिस समन्वय के साथ बॉर्डर से गुजरने वाले वाहनों और लोगों की जांच कर रही है। बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोककर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंची इमारतों से भी रखी जाएगी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर
शहर की हाईराइज सोसाइटियों और अन्य ऊंची इमारतों से भी आसपास के क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा बाजारों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed