फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two Bangladeshi nationals arrested for violating visa rules

Delhi NCR News: वीजा नियमों के उल्लंघन के आरोप में दो बांग्लादेशी नागरिक धरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
अरकाशन रोड स्थित होटल में ठहरे थे दोनों
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



नई दिल्ली। केंद्रीय जिले की स्पेशल स्टाफ की फॉरेनर सेल ने ऑपरेशन विस्टा 1.0 के तहत दो बांग्लादेशी नागरिकों को वीजा नियमों के उल्लंघन करने के आरोप में पकड़ा है। दोनों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है।


पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि अरकाशन रोड स्थित एक होटल से एमडी अनहारुल इस्लाम सौरोब खान (23) और तारिकुल इस्लाम सुजान (27) को दबोचा गया। दोनों 23 जून 2026 को डबल एंट्री वीजा पर भारत आए थे और प्रत्येक यात्रा में केवल 15 दिन तक रहने की अनुमति थी। जांच में पाया गया कि दोनों निर्धारित अवधि के बाद भी रुके हुए थे। एफआरआरओ ने दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करते हुए उन्हें सेवा धाम डिटेंशन सेंटर, शाहजादा बाग भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed