फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Officials must complete the SIR on time: Malay

लोगो) एसआईआर को समय से पूरा करें अधिकारी : मलय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Officials must complete the SIR on time: Malay
10jjrp06- शहर के मतदाता बूथ पर गणना प्रपत्र के डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण करते प्रधान सचिव म
झज्जर। निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव मलय मल्लिक के नेतृत्व में आयोग की टीम ने शुक्रवार को झज्जर का दौरा किया। उन्होंने जिले में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया की गतिविधियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


डीसी और जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने मलय मल्लिक और उनकी टीम का स्वागत किया। उन्होंने एसआईआर गतिविधियों, गणना प्रपत्रों के संग्रह, डिजिटाइजेशन और अभियान की प्रगति की जानकारी दी। आयोग की ओर से सहायक अनुभाग अधिकारी तेजिंदर सिंह और कनिष्ठ सचिवालय सहायक दिनेश कुमार भी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के बाद प्रधान सचिव ने डीसी वर्षा खांगवाल के साथ बूथों पर गणना प्रपत्र के डिजिटाइजेशन कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन


एसआईआर 2026 के चरण
मलय मल्लिक ने अधिकारियों की बैठक में एसआईआर की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एसआईआर 2026 के विभिन्न चरणों को समयबद्ध पूरा करना जरूरी है। सभी अधिकारी दृढ़तापूर्वक इस कार्य को पूरा करें। प्रधान सचिव ने बताया कि एसआईआर किसी मतदाता का अधिकार छीनने की प्रक्रिया नहीं है। यह पात्र मतदाताओं को शामिल कर मतदाता सूची को शुद्ध और सटीक बनाने का अभियान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसहभागिता और डिजिटाइजेशन
मलय मल्लिक ने फील्ड विजिट के दौरान कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की सफलता जनसहभागिता पर निर्भर करती है। उन्होंने नागरिकों से जल्द से जल्द अपना गणना प्रपत्र भरकर दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने एएसडीडी वोटरों की पहचान में बीएलओ का सहयोग करने को कहा। प्रधान सचिव ने डीसी वर्षा खांगवाल के साथ झज्जर शहर के बूथ नंबर 63, 70, 71, 72 पर गणना प्रपत्र के डिजिटाइजेशन कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed