{"_id":"59c694f84f1c1b23688b613a","slug":"palwali-massacre-three-more-absconding-accused-arrested-in-crime-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलवली सामूहिक हत्याकांड : क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े तीन और फरार आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवली सामूहिक हत्याकांड : क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े तीन और फरार आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
murder in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर फरीदाबाद के पलवली सामूहिक हत्याकांड के आरोपी मनोज, हरकेश और सुभाष को क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने शनिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड पर लिया है। इधर धर्मेंद्र, कमल किशोर, अमित और नरेंद्र के रिमांड की मियाद खत्म होने पर शनिवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया।
न्यायाधीश ने इन चारों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए। हत्याकांड का मुख्य आरोपी बिल्लू और नरेंद्र अभी तक पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। पलवली गांव में 17 सितंबर की रात करीब नौ बजे वर्तमान सरपंच दयावती के पति बिल्लू उर्फ वीरेंद्र और उसके साथियों ने चुनावी रंजिश में पांच लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी थी और आठ लोगों को घायल कर दिया था।
हमले में गोली लगने से ईश्वर, देवेंद्र, राजेंद्र प्रसाद, श्रीचंद और नवीन की मौत हो गई थी। सरपंच पति को सहित उनके पक्ष के कई लोगों को हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था। हमले में घायल ललित कुमार ने बिल्लू सहित उसके 10-12 साथियों के खिलाफ खेड़ी पुल थाने में हत्या, हत्या का प्रयास, जान से मारने की धमकी देना आदि धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
पुलिस तफ्तीश में हमलावरों की संख्या बढ़कर 18 से ज्यादा हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया था। रिमांड में पूछताछ के बाद 14 आरोपियों को दो दिन पहले ही न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। चार दिन की रिमांड पर लिए गए अमित, धर्मेंद्र, नरेंद्र और कमल किशोर उर्फ लीलू की रिमांड शनिवार को समाप्त हो गई।
उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हमले में घायल हुए आरोपी सुभाष को शनिवार सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया, पुलिस ने उसे वहीं से हिरासत में ले लिया। इसके अलावा पुलिस ने मनोज उर्फ गोल्डी व हरकेश उर्फ हरप्रसाद को पकड़ा। इन तीनों को कोर्ट में पेश किया गया।