{"_id":"6a223d647c2fd4702601ec1a","slug":"prisoner-falls-in-jail-bathroom-dies-during-treatment-bastar-news-c-1-1-noi1494-4360892-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय जेल जगदलपुर में नक्सल मामले में सजा काट रहा एक कैदी बीती रात बाथरूम में फिसलकर गिर गया।
जेल में कैदी की मौत। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय जेल जगदलपुर में नक्सल मामले में सजा काट रहा एक कैदी बीती रात बाथरूम में फिसलकर गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान कैदी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों को मामले की जानकारी दे दिया गया है।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम लिंगापुर में रहने वाला रमेश कुंजाम 35 वर्ष को नक्सल मामले में जेल हो गया था। जिसके ऊपर नक्सल मामले को लेकर 3 मामले चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
नक्सल मामले होने के कारण रमेश को केंद्रीय जेल दंतेवाड़ा में रखा गया था। लेकिन नवंबर 2025 में उसे जगदलपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। गुरुवार की रात को रमेश बाथरूम करने के लिए गया हुआ था। जहां बाथरूम में बिखरे पानी में उसका पैर फिसल गया और गिर पड़ा।
Trending Videos
रमेश की आवाज को सुनकर अन्य कैदियों ने उसे जेल पहरियो की मदद से महारानी अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक के परिजनों को सूचना दे दिया गया है।