{"_id":"6a7f0a364ce22c37f60bb356","slug":"roadways-buses-diverted-to-gurugram-passengers-faced-inconvenience-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-138691-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम भेजी गईं रोडवेज बसें, यात्रियों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम भेजी गईं रोडवेज बसें, यात्रियों को हुई परेशानी
विज्ञापन
14jjrp05- झज्जर। सामान्य बस अड्डा में रोडवेज बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। झज्जर रोडवेज डिपो में शुक्रवार को बसों की कमी रही। गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के कारण यह स्थिति बनी। इससे अलग-अलग रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस अड्डा झज्जर पर यात्री रोडवेज बसों का इंतजार करते रहे।
बसों की संख्या कम होने से उन्हें काफी देर तक रुकना पड़ा। कई यात्रियों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ा। वीरवार को झज्जर डिपो से 20 विशेष रोडवेज बसें गुरुग्राम कार्यक्रम के लिए भेजी गई थीं। शुक्रवार को भी विभिन्न गांवों से लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए बसों की ड्यूटी लगाई गई। इस दौरान झज्जर डिपो की 18 और बहादुरगढ़ सब डिपो की 11 रोडवेज बसें लोगों को कार्यक्रम में लेकर गईं। बसों की कमी से बेरी, भिवानी, कलानौर, रेवाड़ी, कोसली और सोनीपत जैसे रूटों पर यात्रियों को दिक्कतें हुईं। शुक्रवार शाम को भी सामान्य बस अड्डा पर यात्रियों की भीड़ लगी रही।
15 अगस्त के कार्यक्रमों को लेकर भी रोडवेज बसों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन ने अलग-अलग स्थानों से लोगों और विद्यार्थियों को लाने-ले जाने के लिए बसों की मांग की है। सरकारी स्कूलों, गुरुकुल झज्जर और पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कलोई झज्जर के बच्चों के लिए छह बसें लगाई गई हैं। ये बसें उन्हें कार्यक्रम स्थलों तक पहुंचाएंगी।
विज्ञापन
इंसेट
कर्मशाला से बसों का स्थानांतरण
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम झज्जर रोडवेज की कर्मशाला में आयोजित होगा। इसके चलते कर्मशाला में खड़ी बसों को सामान्य बस अड्डा झज्जर में स्थानांतरित किया जा रहा है। यह स्थानांतरण जरूरत के अनुसार सुबह के समय बस अड्डा से बसों के संचालन के लिए किया जा रहा है।
वर्जन
गुरुग्राम के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए बसाें की मांग की गई थी, जिसके चलते झज्जर डिपो व बहादुरगढ़ सब डिपो से रोडवेज बसों को कार्यक्रम के लिए लगाया गया। यात्रियाें को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसका भी ध्यान रखा गया। 15 अगस्त कार्यक्रम के लिए भी झज्जर में रोडवेज बसों की ड्यूटी लगाई गई है।-अशोक कुमार, सीआई, रोडवेज झज्जर