सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   accused arrested from UP who fled after abandoning vehicle carrying ganja on seeing police

Chhattisgarh: भारतमाला मार्ग पर गांजा लेकर भाग रहे बदमाशों को यूपी से पकड़ा, 43 लाख का माल जब्त

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Apr 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतमाला मार्ग पर पुलिस को देखकर गांजा तस्करों ने क्रेटा कार दुर्घटना कर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने हार नहीं मानी और बदायूं से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

accused arrested from UP who fled after abandoning vehicle carrying ganja on seeing police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर जिले के नरहरपुर थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस को देख भारतमाला मार्ग पर गांजा ले जा रहे आरोपी कार दुर्घटनाग्रस्त कर फरार हो गए थे। पुलिस ने बाद में उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।

Trending Videos


नरहरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि 11 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी। एक क्रेटा वाहन में गांजा बेचने के लिए डिब्बीपानी की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस टीम ने जानकारी मिलते ही भारतमाला मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस को देख वाहन चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाया। ग्राम डिब्बीपानी के पास क्रेटा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और चालक फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें 67.380 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। एक क्रेटा वाहन जिसकी कीमत 10 लाख रुपये थी, उसे भी जब्त किया गया। कुल 43 लाख 69 हजार रुपये का माल बरामद कर नरहरपुर थाने में जमा किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20(बी)(ii)(सी) के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने फरार आरोपियों की पता तलाश शुरू की। जांच के दौरान आरोपियों का बदायूं, उत्तर प्रदेश में होने का पता चला। नरहरपुर थाना और साइबर इकाई कांकेर की टीम तत्काल बदायूं पहुंची और घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए संजीव कुमार (30 वर्ष) और अभिषेक साहू (32 वर्ष) ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों को नरहरपुर थाना लाया गया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। यह कार्रवाई गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की सक्रियता दर्शाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed