{"_id":"69f984da0dbd8a83b60607a3","slug":"three-accused-arrested-with-7-turtles-sent-to-jail-bastar-news-c-1-1-noi1494-4244447-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकेर पुलिस की कार्रवाई: बोरी में भर ले जा रहे थे सात कछुए, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर पुलिस की कार्रवाई: बोरी में भर ले जा रहे थे सात कछुए, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी व जब्त कछुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांकेर जिले के पंडरीपानी दूध नदी स्टॉप में मुखबिर की सूचना पर कछुए ले जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के द्वारा सफेद बोरे में सात कछुए को शिकार करने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को वन जीव संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जानकारी देते हुए कांकेर थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कांकेर जिले के ही ग्राम पोटगॉव के रहने वाले मनबोध राम भेड़िया, संदीप कुमार गोटा व एवन गोटा एक बोरी में कछुए लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस की टीम ने घेराबंदी करते हुए पंडरीपानी दूध नदी के पास सभी आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं जब बोरी को खोला गया तो उसमें 7 कछुआ भी बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन