फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Asian Games 2026: Sri Lanka Beat Malaysia by 86 Runs to Reach Women’s Cricket Semi-Finals

एशियन गेम्स 2026: मलयेशिया को 86 रन से हराकर श्रीलंका सेमीफाइनल में, बांग्लादेश और पाकिस्तान के बाद तीसरी टीम

Fri, 18 Sep 2026 10:20 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 18 Sep 2026 10:20 AM IST
सार

एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका ने मलेशिया को 86 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। चमारी अथापट्टू के 63 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से श्रीलंका ने 160 रन बनाए और मलेशिया को 74 रन पर रोक दिया। सेमीफाइनल में श्रीलंका का सामना पाकिस्तान से होगा।

विज्ञापन
Asian Games 2026: Sri Lanka Beat Malaysia by 86 Runs to Reach Women’s Cricket Semi-Finals
श्रीलंका ने यूएई को हराया - फोटो : @ICC

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला श्रीलंका और मलयेशिया के बीच खेला गया। श्रीलंका ने मलयेशिया को 86 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।   कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। कप्तान चमारी अटापट्टू की 37 गेंदों पर तीन छक्कों और सात चौकों की मदद से खेली गई 63 रनों की पारी के दम पर श्रीलंका ने 20 ओवर में चार विकेट पर 160 रन बनाए थे। चमारी के अलावा काविशा दिल्हारी ने 27 गेंदों पर छह चौकों की मदद से नाबाद 44, हर्षिता समरविक्रमा ने 18 गेंदों पर 25 और हसिनी परेरा ने 23 रन की पारी खेली। मलयेशिया की तरफ से नूरीन इमानिना ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन


161 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी मलेशिया की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 74 रन ही बना सकी और 86 रन से मैच हार गई। मलेशिया के लिए विनीफ्रेड दुरैसिंगम ने 28 और माहिरा इज्जती इस्माइल ने 24 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सकीं। श्रीलंका के लिए मिथाली अयोध्या, काविशा दिल्हारी और कप्तान चमारी ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


इस जीत के साथ श्रीलंका एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। सेमीफाइनल में श्रीलंका का मुकाबला पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के साथ 20 सितंबर को होगा। पाकिस्तान ने क्वार्टर फाइनल में थाइलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। पाकिस्तान को थाइलैंड पर जीत बहुत मुश्किल से मिली थी। पाकिस्तान ने थाइलैंड के दिए 92 रन के लक्ष्य को हासिल करने में अपने सात विकेट गंवा दिए थे। निर्धारित 11 ओवर के मैच में पाकिस्तान को दो गेंद पहले जीत मिली थी। वहीं, बांग्लादेश ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उसका और चीन का सेमीफाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। बेहतर सीडिंग की वजह से बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंच गया। सेमीफाइनल में उसका सामना 20 सितंबर को भारत और जापान के बीच जीत दर्ज करने वाली टीम से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। हाल ही में महिला एशिया कप 2026 के भी सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें दुबई में आमने-सामने थीं। श्रीलंका ने चार विकेट से मैच जीत फाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed