ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर विवादों में आ गई हैं। उनकी पार्टनर मोनिका राइट ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया है कि गार्डनर का ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जॉर्जिया वोल के साथ संबंध है।
'पार्टनर ने दिया धोखा': क्रिकेटर एश्ले गार्डनर की समलैंगिक शादी में दरार? साथी महिला खिलाड़ी से अफेयर का दावा
टी20 विश्व कप जीत के कुछ दिन बाद ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम विवादों में आ गई। एश्ले गार्डनर पर उनकी पार्टनर मोनिका राइट ने साथी खिलाड़ी जॉर्जिया वोल के साथ संबंध होने का आरोप लगाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोनिका राइट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जॉर्जिया वोल की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि डेली मेल की रिपोर्ट बहुत अस्पष्ट थी। इसके बाद उन्होंने सीधे तौर पर जॉर्जिया वोल का नाम लिया और दावा किया कि वही खिलाड़ी इस पूरे मामले से जुड़ी हैं। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया।
रिपोर्ट में क्या दावा किया गया?
रिपोर्ट के अनुसार, गार्डनर और राइट के रिश्ते में दरार इसी साल भारत में खेले गए महिला वनडे विश्व कप के दौरान शुरू हुई। रिपोर्ट में टीम से जुड़े एक अज्ञात सूत्र के हवाले से कहा गया कि राइट टूर्नामेंट के दौरान भारत आई थीं और उस समय टीम के खिलाड़ियों ने महसूस किया कि गार्डनर पहले जैसी नहीं दिख रही थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व कप से सिडनी लौटने के बाद गार्डनर ने राइट से कहा कि उनके रिश्ते में कुछ बदल गया है और इसी बातचीत के बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।
अलग होने से पहले दोनों परिवार बढ़ाने की योजना पर भी चर्चा कर रहे थे। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि नवंबर में गार्डनर सिडनी स्थित घर छोड़कर चली गई थीं और अपने विवाह की अंगूठियां वहीं छोड़ गई थीं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्या कहा?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस पूरे मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बोर्ड के वरिष्ठ संचार अधिकारी रिचर्ड हिंड्स ने इस संबंध में नो कमेंट कहा। डेली मेल ने एश्ले गार्डनर से भी संपर्क किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उन्होंने रिपोर्ट या मोनिका राइट के आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी थी। जॉर्जिया वोल ने भी इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है।
एश्ले गार्डनर और मोनिका राइट 2025 महिला वनडे विश्व कप के दौरान सार्वजनिक रूप से साथ नजर आए थे। उस समय राइट भारत पहुंचकर गार्डनर का समर्थन कर रही थीं। इसी टूर्नामेंट के दौरान इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई टीम के दो खिलाड़ियों के साथ कथित उत्पीड़न की घटना सामने आने के बाद टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, दो खिलाड़ियों का पीछा किया गया था और एक खिलाड़ी के साथ बाइक सवार व्यक्ति ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी। बाद में मध्य प्रदेश पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। नवी मुंबई पहुंचने पर टीम होटल के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और खिलाड़ियों के बाहर जाने पर पुलिस एस्कॉर्ट की व्यवस्था की गई। गार्डनर और राइट ने उसी दौरान सोशल मीडिया पर पुलिस एस्कॉर्ट की तस्वीर भी साझा की थी। रिपोर्ट के अनुसार, इसी विश्व कप के दौरान दोनों के रिश्ते में दरार आने की शुरुआत हुई थी।