फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Australian Umpire Ben Treloar to Officiate Two Ranji Trophy Matches Under BCCI-CA Exchange Programme

रणजी ट्रॉफी से शेफील्ड शील्ड तक: अंपायरों की अदला-बदली क्यों कर रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया, क्या है खास समझौता?

Tue, 20 Oct 2026 01:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 20 Oct 2026 01:45 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के अंपायरों के आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत बेन ट्रेलोर दो रणजी ट्रॉफी मैचों में अंपायरिंग करेंगे। वहीं, भारतीय अंपायर पाराशर जोशी ऑस्ट्रेलिया में दो शेफील्ड शील्ड और एक वनडे कप मैच में अंपायर होंगे। जोशी 2015 से बीसीसीआई के अंपायर पैनल में हैं और 2008 में इंडियन आइडल के चौथे सीजन के पियानो राउंड तक पहुंचे थे।

विज्ञापन
Australian Umpire Ben Treloar to Officiate Two Ranji Trophy Matches Under BCCI-CA Exchange Programme
रणजी ट्रॉफी - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट संबंधों में एक दिलचस्प पहल देखने को मिल रही है। दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच अंपायरों के आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत ऑस्ट्रेलियाई अंपायर बेन ट्रेलोर मौजूदा रणजी ट्रॉफी सत्र में दो मैचों में अंपायरिंग करेंगे। वहीं, भारत के पाराशर जोशी ऑस्ट्रेलिया जाकर दो शेफील्ड शील्ड और एक वनडे कप मैच में अंपायर की भूमिका निभाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्यक्रम दोनों देशों के अंपायरों को एक-दूसरे की घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताओं में काम करने का अवसर देगा।
विज्ञापन


रणजी ट्रॉफी में इन दो मैचों में अंपायरिंग करेंगे ट्रेलोर
बेन ट्रेलोर ने 18 अक्तूबर से शुरू हुए दिल्ली और गुजरात के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबले में अंपायरिंग की। यह मैच 21 अक्तूबर तक निर्धारित था। इसके बाद वह 26 से 29 अक्तूबर तक मुंबई और हरियाणा के बीच होने वाले मुकाबले में अंपायरिंग करेंगे। ट्रेलोर को ऑस्ट्रेलिया की घरेलू क्रिकेट में अच्छा अनुभव है। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 30 मैचों, लिस्ट ए के 20 मैचों और बिग बैश लीग के 39 मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने दो महिला वनडे और चार महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी अंपायर की भूमिका निभाई है। मैदान के बाहर ट्रेलोर क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स में अंपायर शिक्षा अधिकारी के रूप में काम करते हैं। उनकी जिम्मेदारी नए अंपायरों को प्रशिक्षण देना और उनका मार्गदर्शन करना है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों में अंपायरिंग करेंगे पराशर जोशी
भारतीय अंपायर पराशर जोशी का ऑस्ट्रेलिया दौरा नवंबर में शुरू होगा। वह 11 से 14 नवंबर तक गाबा में क्वींसलैंड और तस्मानिया के बीच होने वाले शेफील्ड शील्ड मुकाबले में अंपायरिंग करेंगे। इसके बाद 16 नवंबर को वह वनडे कप के एक मैच में अंपायर होंगे। उनका तीसरा और आखिरी मुकाबला 22 से 25 नवंबर तक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड के बीच होने वाला शेफील्ड शील्ड मैच होगा। जोशी 2015 से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अंपायर पैनल का हिस्सा हैं। वह घरेलू क्रिकेट में लाल और सफेद गेंद, दोनों प्रारूपों के मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं। उनके अनुभव में नौ प्रथम श्रेणी, 24 लिस्ट ए और 30 टी20 मैच शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन आइडल के चौथे सीजन तक पहुंचे थे जोशी
पराशर जोशी की कहानी का एक दिलचस्प पहलू उनका संगीत से जुड़ाव भी है। अंपायरिंग को पेशे के रूप में अपनाने से पहले वह 2008 में रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के चौथे सीजन के पियानो राउंड तक पहुंचे थे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह आदान-प्रदान कार्यक्रम दोनों देशों के अंपायरों को अलग-अलग घरेलू परिस्थितियों में अनुभव हासिल करने का मौका देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed