फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Coach Kapil Pandey Uses Rohit Sharma's Example To Boost Kuldeep Yadav's Confidence

IND vs SL: रोहित का उदाहरण देकर कुलदीप को दिया जाता है हौसला; कोच कपिल ने क्यों कहा- शिष्य का टूट जाएगा मनोबल?

Sat, 08 Aug 2026 10:36 AM IST
Hemant Rastogi हेमंत रस्तोगी
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:36 AM IST
सार

कुलदीप यादव के बचपन के कोच कपिल पांडे ने भारतीय स्पिनर को लगातार अंतिम एकादश से बाहर रखने पर चिंता जताई है। उन्होंने कुलदीप का हौसला बढ़ाने के लिए रोहित शर्मा के संघर्ष का उदाहरण दिया। कपिल का कहना है कि कुलदीप देश के नंबर-1 स्पिनर हैं और उन्हें लगातार मौके देकर भरोसा दिखाने की जरूरत है।

विज्ञापन
Coach Kapil Pandey Uses Rohit Sharma's Example To Boost Kuldeep Yadav's Confidence
कुलदीप और कपिल - फोटो : Twitter

विस्तार

कुलदीप यादव ने नौ साल पहले जब टेस्ट पदार्पण में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया तो महान सचिन तेंदुलकर ने उन्हें फोन कर यही कहा कि टेस्ट में 500 विकेट का लक्ष्य रखना। सचिन ने चाइनामैन कुलदीप के लिए ये बात कही तो डाली, लेकिन इस गेंदबाज को नौ वर्षों में मात्र 18 टेस्ट खेलने का मौका मिला है जिसमें उन्होंने 22.75 की औसत से 79 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन


कुलदीप लगातार टीम में भी रहे हैं, लेकिन अंतिम एकादश में खेलने का मौका नहीं मिला है। कुलदीप के बचपन के कोच कपिल पांडे अपने शिष्य की उपेक्षा से निराश हैं। कपिल कहते हैं कि अश्विन से लेकर मंदीप सिंह जैसे गेंदबाज कुलदीप की वकालत कर रहे हैं। फिर भी उन्हें स्थायी जगह नहीं मिल रही है। यह श्रीलंका दौरा कुलदीप के लिए अहम है। अगर यहां भी उनकी उपेक्षा हुई तो कुलदीप टूट जाएंगे।
विज्ञापन


कपिल पांडे ने कहा कि कुलदीप का हौसला बढ़ाने के लिए वह उन्हें रोहित शर्मा का उदाहरण देते हैं। वह अक्सर कुलदीप से कहते हैं, रोहित को देखो कितना संघर्ष किया है। 2019 वनडे विश्वकप में पांच शतक लगाने के बाद उन्हें टेस्ट टीम में बतौर ओपनर जगह मिली। तुम्हारा भी समय आएगा बस हिम्मत नहीं हारना।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह के बर्ताव से कोई भी टूट जाएगा
कपिल कहते हैं कि वह कुलदीप से हमेशा यही बात कहते हैं कि टीम से ड्रॉप हो रहे हो तो इस बारे में मत सोचो, बस अपने गेंदबाजी पर ध्यान दो। उसने यही किया भी है, लेकिन वह है तो इंसान ही, एक क्रिकेटर को लगातार टीम से बाहर करते रहोगे तो कोई भी अंदर से टूट जाएगा। कपिल कहते हैं कि कुलदीप आज भी देश का नंबर एक स्पिनर है। उसमें विकेट लेने की कूवत है। वह लगातार इसी पर काम करता रहता है। कुलदीप ने इस वर्ष सिर्फ एक टेस्ट के अलावा चार-चार वनडे और टी-20 खेले हैं जिसमें उन्होंने 11 विकेट लिए हैं।


भरोसा दिखाने की जरूरत
कपिल कहते हैं कि अक्षर और वाशिंगटन सुंदर जैसे ऑलराउंडरों की कीमत पर कुलदीप जैसे गेंदबाज को बाहर रखना ठीक नहीं है। वह कहते हैं कि अगर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ ने शेन वॉर्न पर भरोसा कर उन्हें लगातार नहीं खिलाया होता तो वह इतने बड़े गेंदबाज कैसे बनते। कुलदीप में भी काबिलियत है, लेकिन उन पर भरोसा दिखाने की जरूरत है। कपिल कहते हैं कि अश्विन ने भी कहा है कि कुलदीप इस वक्त सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं, उन्हें लगातार खिलाना चाहिए। मंदीप ने भी कहा है कि कुलदीप को समर्थन की जरूरत है। इंग्लैंड दौरे पर कुलदीप टीम में थे, लेकिन उन्हें एकादश में जगह नहीं मिली। इसी तरह टी-20 विश्वकप में भी उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ ही खिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed