रात 9 बजे 9 मिनट: उजाले के साथ खड़े थे भारतीय खिलाड़ी, लड़ी कोरोना के 'अंधेरे' से जंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'रात 9 बजे, 9 मिनट' कोरोना वायरस के अंधकार के खिलाफ लड़ाई में पूरा हिंदुस्तान एकसाथ दिखा। प्रधानमंत्री की इस अपील पर खेल जगत भी उजाले के साथ खड़ा था। अपने-अपने घर की लाइट बंद कर खेल जगत की हस्तियां परिवार संग दिए, टॉर्च के साथ देशवासियों का उत्साह बढ़ा रहे थे।
My family & I thank the selfless #SanitationWarriors cleaning our surroundings & hospitals, disinfecting affected areas & thus keeping the virus at bay. Let’s also reignite our pledge to take care of our elders, the most vulnerable - by ensuring their physical & mental wellness. pic.twitter.com/tTheS9oO4I
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 5, 2020विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान घरों में मौजूद लोगों ने 'ताली और थाली' के बाद दिए भी जलाए। पीएम मोदी के साथ सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह ने दीपक जलाकर एकजुटता दिखाई।
A prayer in unity does make a difference. Pray for every being and stand together 🙏 https://t.co/EcmiX7EcoA
— Virat Kohli (@imVkohli) April 5, 2020
2007 टी-20 वर्ल्ड कप के हीरो और अब खाकी में कोरोना के खिलाफ सड़क पर उतरकर देश की सेवा करने डीसीपी जोगिंदर शर्मा ने भी परिवार के साथ दिया जलाया। रविवार रात 9 बजे तो पूरा देश मानो उजाले में नहाया दिख रहा था। रौशनी से जगमगा रहा था।
मैंने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री @narendramodi की मुहिम का पालन किया है आशा करता हूं आप ने भी किया होगा 🙏🏽 जय हिन्द जय भारत 🇮🇳 pic.twitter.com/JUAvzMwDeN
— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) April 5, 2020
माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी के आवाहन पर पुरा देश ने दिखा दिया है की किस तरह कोरोना के विरुद्ध उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। जय हिंद जय भारत 🇮🇳 #GoCorona #9bje9minute pic.twitter.com/2hCFiCozbu
— geeta phogat (@geeta_phogat) April 5, 2020
There is always a light at the end of every tunnel.. together we stand 🇮🇳 for better tomorrow.. God bless us all 🙏 @narendramodi @PMOIndia pic.twitter.com/hvS8hDaeeS
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) April 5, 2020
सफल रहा 'प्रयोग'
ऐसी आशंका जताई गई थी कि प्रधानमंत्री की अपील पर रात नौ बजे से नौ मिनट तक घरों में बल्ब, ट्यूबलाइट बंद होने से बिजल ग्रिड पर प्रतिकूल असर पड़ेगा और बिजली व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। मगर ऐसा हआ नहीं। बिजली मंत्री आरके सिंह ने कहा, बिजली आपूर्ति में कमी (रैंप डाउन) और फिर बढ़ोतरी (रैंप अप) का काम सुचारू रूप से चला। अधिकारियों ने अच्छे तरीके से इसका प्रबंध किया। मैं और मेरे साथ वरिष्ठ अधिकारी, बिजली सचिव और पोस्को सीएमडी और नेशनल मॉनिटरिंग सेंटर से व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रखे हुए थे। मैं एनएलडीसी (नेशनल लोड डिस्पैच सेंटर), आरएलडीसी (रीजनल लोड डिस्पैच सेंटर) और एसएलडीसी (स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर) के सभी इंजीनियरों को स्थिति से बखूबी निपटने को लेकर बधाई देता हूं। सिंह के अनुसार करीब चार-पांच मिनट के दौरान बिजली खपत 1,17,000 मेगावाट से कम होकर 85,300 मेगावाट रही। यह संभावित 12,0000 मेगावाट की कमी से कहीं अधिक थी। उन्होंने बिजली उत्पादन कंपनियों एनटीपीसी और एनएचपीसी की सराहना की।